Asian Games में भारत ने पूरा किया पदकों का शतक, पीएम मोदी और सीएम शिवराज ने दी खिलाड़ियों को बधाई

Asian Games में भारत ने पूरा किया पदकों का शतक, पीएम मोदी और सीएम शिवराज ने दी खिलाड़ियों को बधाई

Asian Games 2022 :  भारत ने चीन के हांग्जो में चल रहे एशियन गेम्स 2022 में आज 7 अक्टूबर को अपना 100 वां पदक जीतकर इतिहास रच दिया है, भारत का ये एशियन गेम्स में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए महिला कबड्डी टीम और देश वासियों को बधाई दी है, उधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी है।

महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, भारत का शतक 

एशियन गेम्स के 14 वें दिन भारत की महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया,  भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता,  यह एशियाई खेल 2022 (2023) में भारत का 25वां स्वर्ण पदक है और इसे मिलाकर भारत का शतक भी पूरा हो गया। ध्यान रहे भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में 100 पदक जीते हैं।

भारत ने दिया था नारा “अबकी बार 100 पार”

गौरतलब है कि भारत ने इस बार 100 पदकों को पार करने का लक्ष्य रखा था और नारा दिया था “अबकी बार 100 पार” जिसे उन्होंने सच कर दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है उन्होंने ट्विटर (एक्स) पर लिखा – एशियाई खेलों में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है, भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की बड़ी उपलब्धि तक पहुंच गए हैं, इस मौके पर मैं अपने एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके प्रयास की वजह से ही भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है, उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही आज हम गर्व महसूस कर रहे हैं।

सीएम शिवराज सिंह ने खिलाड़ियों को दी बधाई 

उधर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया – ऐतिहासिक एवं गौरवमयी क्षण एशियन गेम्स में भारत ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए इस बार 100 पार की‌ ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारतीय एथलीटों की कड़ी मेहनत और जुनून से हमारा यह सपना साकार हुआ है। मैं समस्त एथलीटों एवं देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूँ। आपका यह कीर्तिमान आने वाली अनेक पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। भविष्य के लिए बधाइयां।

भारत के पास अभी कुल इतने पदक

  • स्वर्ण पदक :  25
  • रजत पदक : 35
  • कांस्य पदक : 40
  • पदकों की कुल संख्या : 100
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews