भारत का सख्त एक्शन, NOTAM जारी, भारतीय हवाई क्षेत्र में पाक विमानों की No Entry बरक़रार, सरकार ने बढ़ाई रोक

ये कोई पहला मौका नहीं है जब भारत ने ये कदम उठाया (NOTAM) है, इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद किया था और अब इसे एक महीने और बढ़ाकर 24 अक्तूबर तक लागू कर दिया गया है।
Airplanes

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से बढ़े तनाव के चलते भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के वायु क्षेत्र को इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। दोनों ही देशों ने NOTAM जारी किया हुआ है, भारत सरकार ने एक बार फिर सख्त एक्शन लेते हुए नोटम को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है, अब ये प्रतिबंध 24 अक्टूबर सुबह 5:29 बजे तक रहेगा।

भारत सरकार ने एक बार फिर पाकिस्तान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है, भारत ने पाकिस्तान के रजिस्टर्ड विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर रोक बढ़ा दी है, नए नोटम (NOTAM) के मुताबिक यह प्रतिबंध न सिर्फ पाकिस्तानी एयरलाइंस के विमान के लिए ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी ऑपरेटरों या लीज पर लिए गए विमानों और यहां तक कि सैन्य उड़ानों पर भी लागू होगा।

पाकिस्तान के लिए भारत का हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित  

भारत ने NOTAM (Notice to Airmen) में स्पष्ट किया है कि पाकिस्तानी रजिस्टर्ड विमान भारतीय एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, ये फैसला सुरक्षा कारणों को देखते हुए लिया गया है, अभी इसे एक महीने लिए बढ़ाया गया है  और यह रोक आगे भी जारी रह सकती है, भारत के रुख से स्पष्ट है कि फिलहाल पाकिस्तान को कोई राहत नहीं मिलेगी और वो भारतीय एयरस्पेस का उपयोग नहीं कर पाएगा।

नया NOTAM 24 अक्टूबर तक प्रभावी 

भारत ने सोमवार को पाकिस्तानी एयरलाइंस और विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब यह प्रतिबंध 24 अक्तूबर सुबह 5:29 बजे तक लागू रहेगा। यह फैसला भारत की एविएशन अथॉरिटी की तरफ से नया नोटिस टू एयरमेन (नोटम) जारी कर लिया गया है । इससे पहले पाकिस्तान ने दो दिन पहले ही अपने हवाई क्षेत्र को भारतीय विमानों और एयरलाइंस के लिए बंद करने का ऐलान किया था। पाकिस्तान का यह नया नोटम भी 24 अक्तूबर तक प्रभावी है।

अन्य देशों की उड़ानों पर रोक नहीं

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान ने यह प्रतिबंध सिर्फ एक-दूसरे के विमानों और एयरलाइंस पर लगाया है। उनके हवाई क्षेत्र में दूसरे  देशों की एयरलाइंस और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है, उनकी आवाजाही बरक़रार है। इसका मतलब है कि विदेशी विमान इन दोनों देशों के एयरस्पेस का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन भारत और पाकिस्तान के विमानों को एक-दूसरे के हवाई क्षेत्र में घुसने की अनुमति नहीं है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews