लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, 18 दिसंबर से शुरू करेगी क्राउडफंडिंग कैंपेन ‘डोनेट फॉर देश’, बीजेपी बोली- लूटने वाले भी मांग रहे दान

Congress Donate for Desh Campaign

Donate for Desh :  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज प्रेस वार्ता कर कांग्रेस द्वारा शुरू किये जा रहे क्राउडफंडिंग कैंपेन के बारे में जानकारी दी। ‘डोनेट फॉर देश’ नाम के इस कैंपेन को कांग्रेस 18 दिसंबर से पूरे देश में शुरू करेगी। इस कैंपेन को राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लॉन्च करेंगे।

डोनेट फॉर देश क्राउडफंडिंग कैंपेन

इस कैंपेन के तहत कांग्रेस ने देशवासियों से एक निर्धारित अंक की राशि कांग्रेस के खाते में जमा करने का अनुरोध किया है। आपको बता दे कांग्रेस को भारत में कुल 138 साल हो चुके हैं और इन्हीं अंकों को निर्धारित कर राशि बना कांग्रेस देशवासियों से खाते में राशि जमा करने की अपील कर रही है। सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर कांग्रेस ने लिखा कि “कांग्रेस के 138 वर्ष पूरे होने पर हम देशवासियों से यह अनुरोध करते हैं कि 138 रुपए, 1,380 रुपए, 13,800 रुपए जैसी राशि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के खाते में डालें, ताकि कांग्रेस एक बेहतर भारत के लिए काम कर सके।”

ऐसे कर सकते हैं पैसे जमा

आपको बता दें यह राशि जमा करने के लिए कांग्रेस ने इस पोस्ट में दो ऑफिशल वेबसाइट के नाम भी दिए हैं जिन पर जाकर कोई भी भारतीय नागरिक पैसे जमा करा सकता है। पैसे जमा करने के लिए यूपीआई, QR Code Scan, UPI, RTGS, NEFT और नेट बैंकिंग आदि अन्य सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह हैं दो शर्तें

कांग्रेस ने खाते में पैसा जमा करने को लेकर  दो शर्तें भी सामने रखी हैं जिनके अनुसार, खाते में पैसा जमा करने वाला शख्स भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।

आपको बता दें कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टी 2024 के चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुटी हुई हैं। अभी हाल ही में आए विधानसभा चुनावों के नतीजों ने कहीं ना कहीं कांग्रेस के मनोबल को तोड़ने की पूरी कोशिश की है तो वहीं बीजेपी 2024 को लेकर विधानसभा चुनावों से ही लगातार काम कर रही है। कांग्रेस में निश्चित तौर पर 2024 में मोदी सरकार को सत्ता से हटकर सत्ता वापसी करने की तैयारी में जुटी हुई है।

भाजपा ने कसा कांग्रेस पर तंज 

कांग्रेस के “डोनेट फॉर देश” कैंपेन पर तंज कसा है, भाजपा के प्रवक्ता  पंकज चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा – कांग्रेस Donate for Desh के नाम से एक क्राउडफंडिंग कैंपेन शुरू करने जा रहे हैं, जिसे 18 दिसंबर, 2023 को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लॉन्च करेंगे। अरे भाई लूटने, वाले लोग दान भी माँग रहे हैं । भैय्या, दीदी, मम्मी और जीजा के पास इतना सारा भ्रष्टाचार का पैसा है और नहीं तो झारखण्ड वाले धीरज जी तो है उनसे ले लो। सब माल कांग्रेस का ही तो है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews