
Indian Railway Special Train : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे नवरात्रि, दशहरे और दिवाली को देखते हुए सितंबर अक्टूबर महीने में मध्य प्रदेश यूपी बिहार महाराष्ट्र और झारखंड के रास्ते कई स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है।इसके अलावा गाड़ी संख्या 15081 गोरखपुर-गोमती नगर एक्सप्रेस 27 सितंबर तक आनंदनगर स्टेशन से,05131 गोरखपुर-बहराइच स्पेशल और 05132 बहराइच-गोरखपुर स्पेशल 26 सितंबर तक मानीराम स्टेशन से, 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस, 27 सितंबर तक गोमती नगर से चलेगी ।15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर तक गोमती नगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त होगी।
फेस्टिवल सीजन में चलेगी ये स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 05116 उधना-छपरा स्पेशल 28 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को उधना से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23:00 बजे छपरा पहुँचेगी। ट्रेन संख्या 05115 छपरा-उधना स्पेशल 26 सितंबर से 28 नवंबर प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 17:45 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन यानी रविवार को 07:00 बजे उधना पहुँचेगी।
- गाड़ी संख्या 08640 रांची-आरा स्पेशल 28 सितंबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रांची से रात 8.45 बजे से चलकर दूसरे दिन सुबह 9.15 बजे आरा पहुंचेगी।वापसी में 08639 आरा-रांची स्पेशल 29 सितंबर से 3 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को आरा से सुबह 10 बजे चलकर रात 8. 45 बजे रांची पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 03435/03436 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को मालदा टाउन से और 30 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनस से रवाना होगी।मालदा टाउन से सुबह 9:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 1:55 बजे प्रयागराज और 1:40 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।वापसी में आनंद विहार से दोपहर 3:45 बजे रवाना होकरअगले दिन सुबह 5 बजे प्रयागराज और रात 9:05 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
- बक्सर टाटानगर स्पेशल ट्रेन (08183/08184) 17 अक्टूबर को टाटानगर से शुरू होकर 18 को बक्सर पहुंचेगी।उसी दिन शाम को बक्सर से चलेगी और 20 को टाटानगर वापस पहुंचेगी। 18 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और एक नवंबर को हर शनिवार शाम 5:15 बजे यह ट्रेन बक्सर से रवाना होगी, जबकि टाटानगर से 17, 24 और 31 अक्टूबर से हर शुक्रवार को प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 08869 इतवारी-जयनगर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 16 अक्टूबर से छह नवंबर तक चलेगी। इतवारी से दिन में 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:40 पर बोकारो, 7:28 पर चंद्रपुरा एवं 9:50 पर धनबाद आगमन होगा। जसीडीह, दरभंगा व मधुबनी होकर रात 10:30 पर जयनगर पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 08870 जयनगर-इतवारी स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से आठ नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। जयनगर से देर रात 12:30 पर खुल कर अगले दिन दोपहर 3:00 बजे धनबाद, शाम 4:30 पर चंद्रपुरा, शाम 5:10 पर बोकारो होकर अगले दिन दोपहर एक बजे इतवारी पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 08105 रांची-जयनगर स्पेशल 18 अक्तूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रांची से रात 9.25 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 3. 15 बजे जयनगर पहुंचेगी। 08106 जयनगर-रांची स्पेशल 19 अक्तूबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को जयनगर से शाम 4. 45 बजे खुलेगी. दूसरे दिन सुबह 9.15 बजे रांची पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 01415 पुणे–गोरखपुर फेस्टिवल स्पेशल 27 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 6.50 बजे पुणे से रवाना होगी। यह दौंड, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी), कानपुर सेंट्रल, लखनऊ होते हुए शाम 4.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 01416 गोरखपुर–पुणे फेस्टिवल स्पेशल 28 सितंबर से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन शाम 5.30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 3.15 बजे पुणे पहुंचेगी।
इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े
- गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल प्रत्येक सोमवार व बुधवार को एक अक्टूबर से 31 दिसंबर तक चलेगी।
- गाड़ी संख्या 07255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल प्रत्येक बुधवार को एक अक्टूबर से दो जनवरी तक चलेगी।
- गाड़ी संख्या 07256 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को तीन अक्टूबर से दो जनवरी तक चलेगी।
- गाड़ी संख्या 13201 राजगीर -पटना स्पेशल ट्रेन राजगीर से रात 8:45 बजे रवाना होकर रात 9:00 बजे नालंदा, 9:20 बजे बिहारशरीफ और 11:45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी (सात दिन)। पटना से यह अपने पूर्व निर्धारित समय रात 11:55 बजे मुंबई के लिए प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 10:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 13202 दोपहर 2:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलकर तीसरे दिन तड़के 3:00 बजे राजगीर पहुंचेगी।
25 अक्टूबर को अमृतसर से भारत गौरव ट्रेन, 4 ज्योतिर्लिंग के कराएगी दर्शन
- आईआरसीटीसी 25 अक्टूबर से भारत गौरव पर्यटन ट्रेन चलाने जा रहा है। इस ट्रेन की शुरूआत पंजाब के अमृतसर से होगी।यह ट्रेन अमृतसर से चलकर रास्ते में जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली छावनी और रेवाड़ी से गुजरेगी।
- 9 दिन के सफर में यह ट्रेन 4 ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा कराएगी। यह ट्रेन पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाएगी जिसमें उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के अलावा सोमनाथ स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग धार्मिक स्थल शामिल है।
- पैकेज के साथ यात्रियों को कई तरह की विशेष सुविधाएं मिलेंगे,जिनमें ट्रेन टिकट के साथ रोज का खाना, ठहरने की व्यवस्था, घूमने के लिए एसी/नॉन-एसी बस, गाइड, सुरक्षा और प्राथमिक इलाज की सुविधा शामिल है। टिकट बुकिंग के लिए यात्री www.irctctourism.com या IRCTC के चंडीगढ़ और नई दिल्ली ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

