Hindi News

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, गुरूवार शुक्रवार से चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा पूरा रूट-शेड्यूल

Written by:Pooja Khodani
Published:
बढ़नी आसनसोल बढ़नी साप्ताहिक आरक्षित पूजा विशेष गाड़ी के फेरों की संख्या बढ़ा दी गई है।यह गोरखपुर बढ़नी से 17 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार तथा आसनसोल से 18 अक्टूबर से 08 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार चलेगी।
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, गुरूवार शुक्रवार से चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा पूरा रूट-शेड्यूल

Indian Railway Special Train : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ को देखते हुए अक्टूबर महीने में मध्य प्रदेश गुजरात उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड के रास्ते कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।इसके अलावा बढ़नी-आसनसोल-बढ़नी साप्ताहिक आरक्षित पूजा विशेष गाड़ी के फेरों की संख्या में वृद्धि की गई है। इस फैसले के बाद यह ट्रेन बढ़नी से 17 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा आसनसोल से 18 अक्टूबर से 08 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इसके अलावा उत्तर मध्य रेलवे ने 8 ट्रेनों को करीब 3 महीनों के लिए कैंसिल कर दिया है। रेलवे के इस फैसले से उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रेल यात्री प्रभावित होंगे।

अक्टूबर में चलेगी ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 08869 इतवारी-जयनगर स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 16 अक्टूबर से छह नवंबर तक चलेगी। इतवारी से दिन में 11:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:40 पर बोकारो, 7:28 पर चंद्रपुरा एवं 9:50 पर धनबाद आगमन होगा। जसीडीह, दरभंगा व मधुबनी होकर रात 10:30 पर जयनगर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09431 साबरमती बेगूसराय स्पेशल प्रतिदिन 14 से 27 अक्तूबर तक साबरमती से 12:05 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08:00 बजे बेगूसराय पहुंचेगी। 09432 बेगूसराय-साबरमती स्पेशल 16 से 29 अक्तूबर तक बेगूसराय से प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे चलेगी और तीसरे दिन 05:00 बजे साबरमती पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 09429 साबरमती-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 16 से 26 अक्तूबर तक गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को साबरमती से सुबह 08:50 बजे चलेगी और अगले दिन 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।09430 गोरखपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन 17 से 27 अक्तूबर तक शुक्रवार, शनिवार और सोमवार को गोरखपुर से दोपहर 01:00 बजे चलेगी और अगले दिन भोर में 03:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर शुक्रवार को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर, सतना 13:20 बजे, मैहर 13:50 बजे, कटनी मुड़वारा 14:50 बजे, दमोह 16:10 बजे, सागर 17:15 बजे, बीना 18:45 बजे, विदिशा 19:50 बजे और रात 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी। वापसी में 02189 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर, विदिशा 23:08 बजे, पहुंचकर अगले दिन बीना मध्यरात्रि 00:20 बजे, सागर 01:30 बजे, दमोह 02:40 बजे, कटनी मुड़वारा 04:10 बजे, मैहर 05:35 बजे, सतना 06:15 बजे और शनिवार सुबह 07:20 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।
  • गाड़ी संख्या 08870 जयनगर-इतवारी स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से आठ नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। जयनगर से देर रात 12:30 पर खुल कर अगले दिन दोपहर 3:00 बजे धनबाद, शाम 4:30 पर चंद्रपुरा, शाम 5:10 पर बोकारो होकर अगले दिन दोपहर एक बजे इतवारी पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 08105 रांची-जयनगर स्पेशल 18 अक्तूबर से 1 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रांची से रात 9.25 बजे चलकर दूसरे दिन शाम 3. 15 बजे जयनगर पहुंचेगी। 08106 जयनगर-रांची स्पेशल 19 अक्तूबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को जयनगर से शाम 4. 45 बजे खुलेगी. दूसरे दिन सुबह 9.15 बजे रांची पहुंचेगी।
  • बक्सर टाटानगर स्पेशल ट्रेन (08183/08184) 17 अक्टूबर को टाटानगर से शुरू होकर 18 को बक्सर पहुंचेगी।उसी दिन शाम को बक्सर से चलेगी और 20 को टाटानगर वापस पहुंचेगी। 18 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और एक नवंबर को हर शनिवार शाम 5:15 बजे यह ट्रेन बक्सर से रवाना होगी, जबकि टाटानगर से 17, 24 और 31 अक्टूबर से हर शुक्रवार को प्रस्थान करेगी।
  • गाड़ी संख्या 08629 रांची गोरखपुर स्पेशल 18 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक रांची 16:50 बजे से चलकर अगले दिन गोरखपुर 11:30 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08630 गोरखपुर रांची स्पेशल 19 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक 15:30 बजे गोरखपुर से चलकर अगले दिन 09:30 बजे रांची पहुंचेगी।
  • लुधियाना-सहरसा-लुधियाना अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल (04656/04655) 22, 23 व 24 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे लुधियाना से प्रस्थान करके अगले दिन की रात्रि 20:00 बजे सहरसा पहुंचेगी और 23, 24 व 25 अक्तूबर को रात्रि 23:50 बजे सहरसा से वापसी की दिशा में प्रस्थान करके एक दिन बाद सुबह 9:20 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
  • लुधियाना-कटिहार-लुधियाना आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल (04658/04657) 22 अक्तूबर को रात्रि 23:35 बजे लुधियाना से प्रस्थान करके 34 घंटे 25 मिनट की यात्रा के बाद सुबह 10:00 बजे कटिहार पहुंचेगी और 24 अक्तूबर को दोपहर 13:00 बजे कटिहार से वापसी की दिशा में प्रस्थान करके 34 घंटे 30 मिनट की यात्रा के बाद रात्रि 23:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

दिसंबर से फरवरी तक रद्द ये ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 12210 काठगोदाम से कानपुर सेंट्रल तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 8 दिसंबर से लेकर 23 फरवरी तक
  • ट्रेन नंबर 12209 कानपुर सेंट्रल से काठगोदाम तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 9 दिसंबर से लेकर 24 फरवरी तक
  • ट्रेन नंबर 12873, हटिया से आनंद विहार (दिल्ली) तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 1 दिसंबर से 26 फरवरी फरवरी तक
  • ट्रेन नंबर- 12874, आनंद विहार (दिल्ली) से हटिया तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक
  • ट्रेन नंबर- 22857, सांतरागाछी से आनंद विहार (दिल्ली) तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 1 दिसंबर से 2 मार्च तक
  • ट्रेन नंबर- 22858, आनंद विहार (दिल्ली) से सांतरागाछी तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 2 दिसंबर से 3 मार्च तक
  • ट्रेन नंबर- 12595, गोरखपुर से आनंद विहार (दिल्ली) तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 1 दिसंबर से 12 फरवरी तक
  • ट्रेन नंबर- 12596, आनंद विहार (दिल्ली) से गोरखपुर तक चलाई जाने वाली ये ट्रेन 2 दिसंबर से 13 फरवरी तक।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews