
Indian Railway Special Trains : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रास्ते अक्टूबर नवंबर में कई स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है।इससे दशहरा, छठ और दिवाली के सीजन में यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत मिलेगी।
इन स्पेशल ट्रेनों में अहमदाबाद-बरौनी स्पेशल, उधना – बरौनी स्पेशल, नई दिल्ली- दरंभगा स्पेशल और भगत की कोठी-ओखा स्पेशल समेत एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें शामिल है।इसके अलावा 1 दर्जन ट्रेनें निरस्त की गई है। इन सभी ट्रेनों का रूट और शेड्यूल नीचे दिया गया है।
अक्टूबर से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन
- नई दिल्ली से दरभंगा के लिए प्रत्येक बुधवार रविवार 13 अक्तूबर से 27 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन संख्या 02262 संचालित की जाएगी। नई दिल्ली से रात 12:20 बजे चलकर अगले दिन स्पेशल ट्रेन सुबह 10:30-10:40 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 9:15 बजे दरभंगा पहुंच जाएगी।
- दरभंगा से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार 13 अक्तूबर से 27 नवंबर तक रात 11:20 बजे स्पेशल ट्रेन संख्या 02261 चलेगी। यह अगले दिन सुबह 9:10-9:20 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात 8:15 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।
- अहमदाबाद से बरौनी के लिए ट्रेन संख्या 09413 का संचालन प्रत्येक मंगलवार आठ अक्तूबर से 12 नवंबर तक शाम 4:35 बजे होगा। अगले दिन यह ट्रेन शाम 4:10-4:15 बजे प्रयागराज छिवकी और बृहस्पतिवार सुबह चार बजे बरौनी पहुंच जाएगी।
- बरौनी से स्पेशल ट्रेन संख्या 09414 का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार 10 अक्तूबर से 14 नवंबर की सुबह छह बजे होगा। शाम 5:30-5:35 बजे ट्रेन प्रयागराज छिवकी और शुक्रवार रात 11:15 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। आनंद, वडोदरा, सूरत, उधना,जलगांव, भुंसावल, खांडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र, सोनपुर और हाजीपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
- सूरत के उधना से बरौनी के बीच ट्रेन संख्या 09067 का संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार 10 अक्तूबर से 25 नवंबर की सुबह 5:30 बजे होगा।अगले दिन ट्रेन सुबह 8:30-8:40 बजे प्रयागराज एवं शुक्रवार रात 10:15 बजे बरौनी पहुंच जाएगी।
- बरौनी से स्पेशल ट्रेन संख्या 09068 शुक्रवार रात 11:45 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3:05-3:15 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रविवार दोपहर 2:30 बजे उधना पहुंच जाएगी।सूरत, भरूत वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा राजगढ़, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, सोनी, भिंड, इटावा, फतहपुर, प्रयागराज, बनारस, वाराणीस,बलिया, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
- गाड़ी संख्या 09655 अजमेर-वलसाड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 9 अक्टूबर से 13 नंवबर तक 6 ट्रिप करेगी। यह ट्रेन अजमेर से प्रत्येक बुधवार को शाम को 7.55 बजे रवाना होकर गुरुवार को सुबह 11.30 बजे वलसाड पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09656 वलसाड-अजमेर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक 6 ट्रिप करेगी। यह वलसाड से प्रत्येक गुरुवार को दोपहर में 3.05 बजे रवाना होकर शुक्रवार को सुबह 7.50 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा और सूरत स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 09657 दौराई (अजमेर)-बढ़नी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक 6 ट्रिप करेगी।यह दौराई (अजमेर) से प्रत्येक शनिवार को दोपहर में 3.00 बजे रवाना होकर रविवार को दोपहर में 1.25 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 09658 बढ़नी-दौराई (अजमेर) साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा 13 अक्टूबर से 17 नंवबर तक 6 ट्रिप करेगी। यह बढ़नी से रविवार को शाम को 07.15 बजे रवाना होकर सोमवार को 7.20 बजे दौराई (अजमेर) पहुंचेगी। किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, भरतपुर, मथुरा जं., हाथरस सिटी, कासगंज, कन्नौज, कानपुर ,बाराबंकी, गौंडा, बलरामपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 04805 भगत की कोठी-ओखा स्पेशल ट्रेन 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक 6 ट्रिप करेगी। यह इस अवधि में प्रत्येक शनिवार को भगत की कोठी से सुबह 10.30 बजे रवाना होकर रविवार को तड़के 4.40 बजे ओखा पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 04806 ओखा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक 6 ट्रिप करेगी। यह प्रत्येक रविवार को ओखा से सुबह 8.20 बजे रवाना होकर सोमवार को दोपहर में 3.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 04813 भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल ट्रेन 9 अक्टूबर से 13 नवंबर तक 6 ट्रिप करेगी।यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को भगत की कोठी से शाम 5.20 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम को 5.15 बजे दानापुर पहुंचेगी।यह ट्रेन रास्ते में जोधपुर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, ,भरतपुर, आगरा फोर्ट, इटावा, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, प. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर अरा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 04814 दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक 6 ट्रिप करेगी। यह प्रत्येक गरुवार को दानापुर से शाम को 6.45 बजे रवाना होकर अगले दिन मध्य रात्रि को 1.00 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 04713 बीकानेर-वलसाड स्पेशल रेल सेवा 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक 6 ट्रिप करेगी। यह प्रत्येक को गुरुवार को बीकानेर से सुबह 8.55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.20 बजे वलसाड पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 04714 वलसाड-बीकानेर स्पेशल ट्रेन रेल सेवा 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 6 ट्रिप करेगी।यह प्रत्येक शुक्रवार को वलसाड से दोपहर में 1.05 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर में 1.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी।यह ट्रेन रास्ते में नागौर,जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, , नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
अक्टूबर में रद्द रहेगी ये ट्रेनें
- 11 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस । 12 अक्टूबर’ 2024 तक इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ।
- 10 अक्टूबर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर –भोपाल एक्सप्रेस । 12 अक्टूबर’ 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस।
- 11 अक्टूबर तक जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस ।12 अक्टूबर तक अम्बिकापुर से चलने वाली 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस ।
- 09 अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस । 10 अक्टूबर तक रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस ।
- 07, 09 एवं 11 अक्टूबर को रीवा से चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल । 08, 10 एवं 12 अक्टूबर’ 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल ।
- 07 एवं 10 अक्टूबर को लखनऊ से चलने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस । 08 एवं 11 अक्टूबर’ 2024 को रायपुर से चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस ।
- 08 एवं 11 अक्टूबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस । 09 एवं 12 अक्टूबर’ 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस।
- 06 एवं 08 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस ।07 एवं 09 अक्टूबर’ को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस।
- 06 अक्टूबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस ।07 अक्टूबर’ 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस ।
- 10 अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस ।12 अक्टूबर को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस।
- 11 अक्टूबर तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल । 11 अक्टूबर तक चंदिया रोड से चलने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल ।
- 08, 10 एवं 12 अक्टूबरको अनुनपुर से चलने वाली 05756 अनुपपुर- चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल । 12 अक्टूबर तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल ।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

