होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार के रास्ते कई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04651/04652 जयनगर-अमृतसर-जयनगर हमसफर क्लोन एक्सप्रेस की अवधि बढ़ा दी गई है। अब यह ट्रेन 1 से 31 मार्च 2026 तक नियमित चलाई जाएगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-05 पर स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने के चलते 5 से 24 अप्रैल 2026 तक कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके चलते बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और नागपुर वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
होली के लिए चलेगी कई स्पेशल ट्रेन, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल
- नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल: गाड़ी संख्या 04054 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल 20 फरवरी से 6 मार्च तक प्रतिदिन नई दिल्ली से रात 7:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 10 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 04053 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी से 8 मार्च तक प्रतिदिन बरौनी से रात 12:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 3:50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
- नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल: गाड़ी संख्या 04060 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 20 फरवरी से 6 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी, जो हाजीपुर में ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 4 बजे सुपौल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04059 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 22 फरवरी से 8 मार्च तक संचालित होगी।
- हावड़ा-रक्सौल स्पेशल: गाड़ी संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 28 फरवरी, 07 व 14 मार्च 2026 शनिवार को हावड़ा से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 16.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल दिनांक 01, 08 एवं 15 मार्च, 2026 रविवार को रक्सौल से 17.45 बजे खुलकर अगले दिन 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
- सीतामढ़ी-दरभंगा स्पेशल: गाड़ी संख्या 03045 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 1 एवं 2 मार्च 2026 रविवार एवं सोमवार को हावड़ा से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन सोमवार को 16.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में 03046 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल दिनांक 02 एवं 03 मार्च, 2026 सोमवार एवं मंगलवार को रक्सौल से 17.45 बजे खुलकर अगले दिन 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
- सियालदह-मधुबनी स्पेशल: गाड़ी संख्या 03183 सियालदह-मधुबनी स्पेशल 28 फरवरी एवं 07 मार्च, 2026 शनिवार को सियालदह से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को 14.30 बजे मधुबनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03184 मधुबनी-सियालदह स्पेशल 1 एवं 8 मार्च, 2026 रविवार को मधुबनी से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.25 बजे सियालदह पहुंचेगी।
- कोलकाता-मधुबनी स्पेशल: गाड़ी संख्या 03185 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल 27 फरवरी, 2026 शुक्रवार को कोलकाता से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन शनिवार को 14.30 बजे मधुबनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03186 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 28 फरवरी, 2026 शनिवार को मधुबनी से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
- कोलकाता-मधुबनी स्पेशल 2: गाड़ी संख्या 03187 कोलकाता-मधुबनी स्पेशल दिनांक 03 मार्च, 2026 मंगलवार को कोलकाता से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन बुधवार को 14.30 बजे मधुबनी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03188 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल दिनांक 04 मार्च, 2026 बुधवार को मधुबनी से 15.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
- दुर्ग-मधुबनी स्पेशल: गाड़ी सं. 08753 दुर्ग-मधुबनी स्पेशल 1 मार्च, 2026 को दुर्ग से 00.30 बजे खुलकर अगले दिन 04.45 बजे मधुबनी पहुंचेगी। गाड़ी सं. 08754 मधुबनी-दुर्ग स्पेशल 02 मार्च, 2026 को मधुबनी से 06.15 बजे खुलकर अगले दिन 12.45 बजे दुर्ग पहुंचेगी।
- हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल: गाड़ी संख्या 03007 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल 25 फरवरी एवं 11 मार्च, 2026 बुधवार को हावड़ा से 23.55 बजे खुलकर शुक्रवार को 11.30 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल दिनांक 27 फरवरी एवं 13 मार्च, 2026 शुक्रवार को खातीपुरा (जयपुर) से 17.00 बजे खुलकर रविवार को 05.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
- दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल: गाड़ी संख्या 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल 26 फरवरी एवं 05 मार्च, 2026 को दिल्ली से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन 22.30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल 27 फरवरी एवं 06 मार्च, 2026 को सीतामढ़ी से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 23.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली ये ट्रेनें अप्रैल में रहेंगी रद्द
- गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 4 से 24 अप्रैल तक रद्द।
गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल- शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 6 से 26 अप्रैल तक रद्द । - गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा – अमृतसर) एक्सप्रेस कोरबा से 5 से 25 अप्रैल तक रद्द।
- गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) एक्सप्रेस, अमृतसर से 7 से 27 अप्रैल तक रद्द ।
- गाड़ी संख्या 12410 (हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द।
- गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, रायगढ़ से 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रद्द ।
- गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को रद्द।
- गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 अप्रैल को रद्द ।।
- गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापत्तनम – हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को रद्द ।
- गाड़ी संख्या 12808 (हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को रद्द ।
- गाड़ी संख्या 68815 (बल्लारशाह-गोंदिया) मेमू पैसेंजर, बल्लारशाह से 5 से 25 अप्रैल तक रद्द।
- गाड़ी संख्या 68816 (गोंदिया – बल्लारशाह) मेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 से 25 अप्रैल तक रद्द।
- गाड़ी संख्या 78805 (गोंदिया – कटंगी) डेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 से 25 अप्रैल तक रद्द।
- गाड़ी संख्या 78806 (कटंगी-गोंदिया) डेमू पैसेंजर, कटंगी से 5 से 26 अप्रैल तक रद्द ।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।





