रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, भोपाल-उज्जैन समेत इन शहरों से होकर चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल

उज्जैन-भोपाल स्पेशल 21 जून 2024 से शुरू हो गई है और 05 जुलाई 2024 तक प्रतिदिन मक्सी, शुजालपुर, सीहोर एवं संत हिरदारामनगर स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी
समर स्पेशल ट्रेन : नागपुर-गया ट्रिप स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, जबलपुर और सतना स्टेशनों पर ठहराव

Indian Railway 2024 : भारतीय रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जून में रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जो मध्य प्रदेश, यूपी , गुजरात, छत्तीसगढ़ और बिहार से होकर जाएगी। वही उज्जैन-भोपाल-उज्जैन के मध्य भी 15-15 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो मार्ग में मक्सी, शुजालपुर, सीहोर एवं संत हिरदारामनगर स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।इन सभी ट्रेनों का रूट और शेड्यूल नीचे दिया गया है।यात्री बुकिंग से पहले इसे चेक कर सकते है ।

जून से जुलाई के बीच चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन-भोपाल स्पेशल ट्रेन दिनांक 21 जून 2024 से शुरू हो गई है और 05 जुलाई 2024 तक प्रतिदिन उज्जैन स्टेशन से रात 20:00 बजे प्रस्थान कर, 20:32 बजे मक्सी पहुंचकर, 20:34 बजे मक्सी से प्रस्थान कर, 21:48 बजे शुजालपुर पहुंचकर, 21:50 बजे शुजालपुर से प्रस्थान कर, 22:33 बजे सीहोर पहुंचकर, 22:35 सीहोर से प्रस्थान कर, 23:33 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचकर, 23:35 बजे संत हिरदराम नगर से प्रस्थान कर मध्य रात्रि 00:05 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी।
  •  गाड़ी संख्या 09314 भोपाल-उज्जैन स्पेशल ट्रेन दिनांक 22 जून 2024 से 06 जुलाई 2024 तक प्रतिदिन भोपाल स्टेशन से मध्य रात्रि 00:40 बजे प्रस्थान कर, 01:08 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचकर, 01:10 बजे संत हिरदाराम नगर से प्रस्थान कर, 01:38 बजे सीहोर पहुंचकर, 01:40 बजे सीहोर से प्रस्थान कर, 02:22 बजे शुजालपुर पहुंच कर, 02:24 बजे शुजालपुर से प्रस्थान कर, 03:28 बजे मक्सी पहुंचकर, 03:30 बजे मक्सी से प्रस्थान कर, भोर में 04:20 बजे उज्जैन स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में 07 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित 09 कोच रहेंगे।
  • गाड़ी संख्या 08640 पटना-रांची परीक्षा 23 जून को पटना से रात नौ बजे खुलेगी और अगले दिन 05.30 बजे रांची पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में एक प्रथम व द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी, एक तृतीय वातानुकूलित श्रेणी, चार शयनयान श्रेणी तथा पांच साधारण श्रेणी के कोच होंगे। यह ट्रेन अप-डाउन में जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो, बोकारो स्टील सिटी एवं मूरी स्टेशनों पर रुकेगी।
  •  गाड़ी सं. 08110 पटना-टाटा परीक्षा स्पेशल दिनांक 23 जून को पटना से 9.15 बजे खुलकर अगले दिन 07.15 बजे टाटा पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में परीक्षा स्पेशल जहानाबाद, गया, कोडरमा, गोमो, महूदा, भोजूडीह, पुरूलिया एवं चांडिल स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी संख्या  04212 चंडीगढ़ से 23 जून को सुबह 9:30 बजे रवाना होकर 10:20 बजे अंबाला कैंट और देर रात 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
  • गाड़ी संख्या 08293 बिलासपुर से 25 व 29 जून और दो, सात व नौ जुलाई को दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन तड़के 2.15 बजे अंबाला कैंट और सुबह 7.15 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 08294 अमृतसर से 27 जून और एक, चार, आठ व 11 जुलाई को रात 8.10 बजे रवाना होकर 12.18 बजे अंबाला कैंट और दूसरे दिन रात 11.45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।  भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राज नंदगांव, दोंगढगढ़ाह, गोंदिया, भंडारा रोड, नागपुर, इटारसी, भोपाल, बीणा, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, सहारनपुर, अंबाला कैंट, ढंढारी कलां,जालंधर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
  • गाड़ी संख्या 05562 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल – दिनांक 23 जून 24 (रविवार) को यह स्पेशल अमृतसर से 04.25 बजे खुलकर दिल्ली, मुरादाबाद, गोरखपुर, हाजीपुर, समस्तीपुर के रास्ते सोमवार को 11.00 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इस स्पेशल में शयनयान श्रेणी के 14 एवं साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews