रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 14 फरवरी से मिलेगी ये खास सुविधा, ऐसे होगा लाभ

indian railways 12-2-2022

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रेल यात्रियों (Indian Railways IRCTC) के लिए बड़ी खबर है। 14 फरवरी से दोबारा से ट्रेनों में केटरिंग (Catering) की सेवाओं को शुरू किया जा रहा है। इंड‍ियन रेलवे (Indian Railways) ने फैसला क‍िया गया है क‍ि आईआरसीटी (IRCTC) 14 फरवरी से सभी ट्रेनों में यात्र‍ियों को पका हुआ खाना उपलब्‍ध कराएगा।इसमें करीब 500 से ज्यादा ट्रेनें शामिल रहेंगी।

यह भी पढ़े.. IND vs WI : भारत ने वेस्ट इंडीज को 96 रनों से हराया, 3-0 से किया सीरीज पर कब्जा

दरअसल, कोरोना के चलते 23 मार्च 2020 को रेलवे की तरफ से खान-पान की सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था, हालांकि 21 दिसंबर 2021 से करीब 30% और 22 जनवरी तक 80%’ पके हुए भोजन की सेवा की बहाली प्रारम्भ कर दी गई थी। बाकी शेष 20% फरवरी में अब 14 फरवरी 2022 को बहाल किया जा रहा है। प्रीमियम ट्रेनों (राजधानी, शताब्दी, दुरंतो) में पका हुआ भोजन पहले ही 21 दिसंबर को बहाल कर दिया गया था।इतना ही नहीं हाल ही में 6 और 7 जनवरी से राजधानी और अगस्त क्रांति एक्सप्रेस ट्रेनों के अंदर फिर से ऑनलाइन भोजन बुकिंग की व्यवस्था शुरू की गई।

यह भी पढ़े.. लहार : एसडीएम ने सालों से जमे अतिक्रमण को कराया मुक्त

आपको बता दे कि रेलवे बोर्ड से परमिशन मिलने के बाद भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) चरणबद्ध तरीके से यह सेवा शुरू कर रहा है।बीते साल दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में पश्चिम रेलवे ने अपनी प्रतिष्ठित मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों को Ready To Eat पैकेट के साथ पकाया भोजन देना और ऑन-बोर्ड खानपान सेवाओं को दोबारा स्टार्ट किया था। पश्चिम रेलवे की मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति एक्सप्रेस की इन दो ट्रेनों में भोजन की प्री-बुकिंग का विकल्प है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews