मार्च-अप्रैल में यात्रा पर जाने का है प्लान, कैंसिल रहेगी ये ट्रेनें, देखें लिस्ट

रेलवे के सफर को सबसे आरामदायक माना गया है। रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री इससे आना जाना करते हैं। अगर आप मार्च और अप्रैल में सफर पर जाने वाले हैं तो ट्रेनों का स्टेटस आपको चेक कर लेना चाहिए।
Indian Railways

देश में रोजाना ट्रेन से ट्रैवल करने वाले लोगों की संख्या करोड़ों में है। दरअसल ये आवागमन का सबसे सरल और सुविधाजनक साधन है। यही कारण है कि लोग ट्रेन से आना जाना पसंद करते हैं। अगर आप मार्च अप्रैल में सफर करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लेना चाहिए।

इन दिनों रेलवे के कुछ रूट पर काम चल रहा है जिसकी वजह से ट्रेनों के संचालन में बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर डिवीजन में हावड़ा मुंबई मेन लाइन के बिलासपुर झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट की वजह से कुछ ट्रेनों को अस्थाई रूप से कैंसिल किया गया है। अगर आप इस रूट से यात्रा करने वाले हैं तो हम आपके लिए लिस्ट लेकर आए हैं ताकि आपको सफर करने में परेशानी ना हो।

इस राज्य के यात्रियों की परेशानी

अस्थाई रूप से ट्रेन कैंसिल किए जाने और रूट में बदलाव होने का सबसे ज्यादा असर छत्तीसगढ़ की यात्रियों पर पड़ने वाला है। इन्हें अगले कुछ दिनों तक परेशानी हो सकती है क्योंकि बिलासपुर डिवीजन में बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर किया जा रहा है। हावड़ा मुंबई मुख्य लाइन के बिलासपुर झारसुगुड़ा क्षेत्र पर रेलवे लाइन बिछाई जा रही है जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन ठप्प पड़ा हुआ है। इस मामले में रायपुर रेलवे डिवीजन के जंक्शन पर अधिकारी शिवप्रसाद का कहना है कि काम तेजी से किया जा रहा है ताकि जल्दी से ट्रेनों का संचालन पहले की तरह किया जा सके। अस्थाई तौर पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा रहा है इसलिए यात्रियों को ट्रेन की जानकारी देख लेनी चाहिए।

कैंसिल रहेगी ये ट्रेनें

  • 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रायगढ़ और बिलासपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 68735 रायगढ़ बिलासपुर एमईएमयू पैसेंजर कैंसिल कर दी गई है।
  • ट्रेन नंबर 68736 बिलासपुर रायगढ़ पैसेंजर 30 मार्च से 10 अप्रैल तक कैंसिल रहने वाली है।
  • ट्रेन नंबर 68745 गेवरा रोड-रायपुर पैसेंजर 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी।
  • इसी तरह ट्रेन नंबर 68746 रायपुर-गेवरा रोड पैसेंजर 30 मार्च से 10 अप्रैल तक के लिए कैंसिल कर दी गई है।
  • कोरबा से चलकर रायपुर आने वाली ट्रेन नंबर 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 नहीं चलने वाली है।
  • रायपुर से चलकर कोरबा जाने वाली ट्रेन नंबर 58204, 30 मार्च से 10 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी।
  • बिलासपुर से होकर गेवरा जाने वाली ट्रेन संख्या 58210, 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक के लिए कैंसिल कर दी गई है।
  • ट्रेन संख्या 68732/ 68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर पैसेंजर 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी।
  • ट्रेन संख्या 68734 / 68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर पैसेंजर 31 मार्च से 11 अप्रैल तक कैंसिल है।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews