Hindi News

रेलवे ने चलाई होली स्पेशल ट्रेन, वैष्णो देवी से नई दिल्ली और वाराणसी तक सुविधाजनक होगी यात्रा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वैष्णो देवी से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की है। अब होली पर आने जाने के लिए यात्री इन ट्रेनों के जरिए यात्रा कर सकते हैं।
रेलवे ने चलाई होली स्पेशल ट्रेन, वैष्णो देवी से नई दिल्ली और वाराणसी तक सुविधाजनक होगी यात्रा

होली के त्यौहार को देखते हुए रेलवे ने एक बार फिर अपने यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ा दी है। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने कुछ विशेष आरक्षण ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इसके बाद माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

जो लोग कटरा से या फिर जम्मू से दिल्ली और वाराणसी जाना चाहते हैं और ट्रेन संख्या 04081/04082 और 04603/04604 से आना जाना कर सकते हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए यह ट्रेन शुरू की गई है।

यात्रियों के लिए त्यौहार स्पेशल ट्रेन

त्योहार के दौरान यात्री सुगम, सुरक्षित और सुरक्षित यात्रा कर सके इसके लिए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। होली पर नई दिल्ली कटरा स्पेशल ट्रेन 04081, 21 फरवरी से 8 मार्च तक नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए 16 फेरे लगाएगी। रात 11:45 पर यह नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और दोपहर 12 बजे कटरा पहुंचेगी। इसके स्टॉपेज पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर होंगे।

16 फेरे लगाएगी ये ट्रेन

माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली के लिए 22 फरवरी से 9 मार्च तक ट्रेन संख्या 04082, 16 फेरे में चलाई जाने वाली है। यह रात 9:20 पर कटरा से शुरू होगी और दूसरे दिन 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके स्टॉपेज 04081 की तरह की रहने वाले हैं।

इसी तरह से ट्रेन संख्या 04603 24 फरवरी से 8 मार्च तक 4 फेर में वाराणसी से कटरा के बीच की यात्रा करेंगे। यह सुबह 5 बजे वाराणसी से निकलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे कटरा पहुंचेगी। यह प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, आलमनगर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, जम्मू और उधमपुर स्टेशन पर रुकते हुए जाएगी। इसी तरह से ट्रेन संख्या 04604 कटरा से वाराणसी के लिए 22 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगी। की शाम 6:15 पर कटरा से निकलेगी और दूसरे दिन शाम 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसके स्टॉपेज भी वैसे ही रहेंगे।

बढ़ेगी पर्यटन की संभावना

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने पश्चिम रेलवे के प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से भी कटरा के लिए टूरिस्ट ट्रेन 00913 शुरू की है। 11 फरवरी को प्रताप नगर से रवाना होकर अमृतसर होते हुए 14 फरवरी को कटरा पहुंचेगी। वापसी के दौरान यह 16 फरवरी को कटरा से निकलेगी और 18 फरवरी को गुजरात के प्रताप नगर पहुंचेगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !