Hindi News

मिडिल ईस्ट के संकट से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित, इंडिगो ने रद्द की 500 से ज्यादा फ्लाइट

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
मिडिल ईस्ट के संकट की वजह से सबसे ज्यादा असर फ्लाइट्स पर देखने को मिल रहा है। इंडिगो ने 500 से ज्यादा उड़ानों को रद्द कर दिया है।
मिडिल ईस्ट के संकट से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित, इंडिगो ने रद्द की 500 से ज्यादा फ्लाइट

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव की वजह से हवाई यात्रा पूरी तरह से बाधित हो गया है। सैन्य कार्रवाइयों की वजह से मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्रों में प्रतिबंध लग गया है। इसकी वजह से कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी है।

भारतीय एयरलाइंस इंडिगो की बात करें तो पिछले 4 दिनों में मध्य पूर्व और कुछ अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए जाने वाली लगभग 500 फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया है। इससे आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इंडिगो की कई फ्लाइट्स कैंसिल

इंडिगो की ओर से फ्लाइट कैंसिलेशन की पुष्टि की गई है। एयरलाइन ने बताया है कि ईरान और अन्य खाड़ी देशों के ऊपर हवाई क्षेत्रों में लगातार बदलाव आ रहा है और प्रतिबंध लगे हुए हैं। इसकी वजह से उन्हें ये कदम उठाना पड़ा और फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी।

कंपनी ने बताया कि हमारी परिचालन टीम लगातार क्षेत्रीय घटनाक्रमों का आंकलन कर रही है। उड़ान कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किए जा रहे हैं। भारत तथा संबंधित अंतर्राष्ट्रीय अधिकारियों के साथ समन्वय में यात्रियों को किसी तरह असुविधा ना हो इसके लिए प्रत्यावर्तन अभियानों पर काम किया जा रहा है।

किन उड़ानों पर प्रतिबंध

एयरलाइंस के मुताबिक ये प्रतिबंध उन उड़ानों पर लागू किया गया है, जो मिडल ईस्ट से गुजरती है। इनमें दोहा, दुबई, आबू धाबी, जेद्दा, मदीना जैसे स्थान शामिल हैं। फ्लाइट कैंसिल के बाद इंडिगो ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, रिबूटिंग और रिफंड के विकल्प प्रदान किए हैं।

कई एयरलाइंस की फ्लाइट्स रद्द

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मौजूदा स्थिति की वजह से भारतीय विमानन कंपनियों की 1221 और विदेशी कंपनियों की 388 उड़ाने रद्द हुई है। 3 मार्च को उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की संख्या 356 और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की संख्या 388 रही।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews