उड़ानों में बाधा बना दिल्ली एनसीआर का मौसम, Indigo ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

दिल्ली एनसीआर में खराब मौसम की वजह से उड़ानों के संचालन में परेशानी हो रही है। इस बारे में इंडिगो की ओर से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। यात्रा से पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने को कहा गया है।
Indigo

खराब मौसम की वजह से इंडिगो ने अपनी यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में राजधानी दिल्ली में खराब हुई मौसम के बारे में जानकारी दी गई है। एयरलाइन ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

इंडिगो की ओर से सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी गई की फ्लाइट लैंडिंग और उड़ान में परेशानी का सामना करना पड़ा है। एयरलाइन का यह भी कहना है कि हमारी टीम इस पर बारीकी से नजर रखे हुए है। जैसे ही मौसम ठीक हो जाएगा उड़ानों का संचालन पहमे की तरह किया जाएगा।

इंडिगो की यात्रियों को सलाह

इंडिगो की ओर से यात्रियों से यह कहा गया है कि एयरलाइन की वेबसाइट या फिर एप के जरिए उड़ानों के संचालन और स्टेटस के बारे में जानकारी प्राप्त करें। एयरलाइन ने कहा कि भरोसा रखें कि हमारी टीम हर कदम पर आपकी मदद के लिए खड़ी है। हम आपको पूरा सपोर्ट देने के लिए तैयार हैं। हम साफ आसमान और अपने रेगुलर शेड्यूल पर जल्दी वापस लौटने की उम्मीद करते हैं।

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

बता दें कि आईएमडी की ओर से दिल्ली एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था यह बताया गया था कि पूरे दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews