राममय हुआ इंदौर: खजराना गणेश मंदिर में 50 पंडितों द्वारा शंखनाद के साथ होगा सुन्दरकाण्ड पाठ

राममय हुआ इंदौर: खजराना गणेश मंदिर में 50 पंडितों द्वारा शंखनाद के साथ होगा सुन्दरकाण्ड पाठ

Ram Mandir Pran Pratishtha Utsav: अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में इंदौर में भी हर जगह राममय माहौल दिखाई दे रहा है। इंदौर में उत्सव को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि -‘पितृ पर्वत पर लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लाइव देखने की योजना बनाई गई है।

अयोध्या मॉडल पर विशेष सजावट:

इसके साथ ही, शहर के सभी बड़े बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, और सार्वजनिक स्थानों में राम मंदिर की प्रतिकृति और अयोध्या मॉडल पर विशेष सजावट की गई है।’ गली-चौराहों में रंग-बिरंगी सजावटें की जा रही हैं और लोगों की भीड़ में भक्ति और उत्साह का माहौल महसूस हो रहा है।

खजराना गणेश मंदिर में भी आकर्षक साज-सज्जा की गई है, जहां परिसर में आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा। खजराना गणेश मंदिर के श्रीराम मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ के बाद भव्य आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

50 पंडितों द्वारा शंखनाद:

खजराना गणेश मंदिर परिसर स्थित श्री राम मंदिर में 50 पंडितों द्वारा शंखनाद के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ और 1.25 लाख राम नाम का जाप होगा। सांय 6:30 बजे से परिसर में 10 हजार दीपों का प्रज्वलन होगा और शाम 7:30 बजे आर्कषक आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।

यह सभी तैयारियां राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर इंदौर में भक्तों को भक्तिपूर्ण रूप में जोड़ रही हैं। लोग इस अद्भुत क्षण को धार्मिक भावना के साथ मना रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews