इस राज्य में किए गए एक आईपीएस और सात डीएसपी के तबादले , इन्हें मिली यह जिम्मेदारी, पढ़ें यह खबर

एक बार फिर पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश में एक आईपीएस और सात डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर (transfer) किया गया है।
इस राज्य में किए गए एक आईपीएस और सात डीएसपी के तबादले , इन्हें मिली यह जिम्मेदारी, पढ़ें यह खबर

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। दरअसल इसमें एक आईपीएस और सात डीएसपी रैंक के अधिकारियों का ट्रांसफर (transfer) किया गया है। जानकारी के अनुसार डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी आयुष श्रीवास्तव को जौनपुर जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में नियुक्त किया गया है।

वहीं इससे पहले आयुष श्रीवास्तव डीजीपी मुख्यालय में प्रतीक्षारत थे। जानकारी के अनुसार यह स्थानांतरण उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रशासनिक सुधार और बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पीपीएस अधिकारियों के तबादले (transfer)

वहीं इसके साथ ही, पीपीएस अधिकारियों के तबादलों (transfer) में सुल्तानपुर जिले में सीओ के पद पर कार्यरत शिवम मिश्रा को अब डीजीपी मुख्यालय में तैनात किया गया है। जबकि, डीएसपी रेखा बाजपेई, जो पहले डीजीपी मुख्यालय में तैनात थीं, को अब प्रशिक्षण निदेशालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अब वे प्रशिक्षण संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी (transfer)

दरअसल इस कड़ी में प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन में कार्यरत योगेंद्र कृष्ण नारायण को हाथरस जिले में सीओ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, हाथरस में तैनात गोपाल सिंह का तबादला गाजियाबाद की 47वीं वाहिनी पीएसी में किया गया है। जानकारी के अनुसार यह स्थानांतरण प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। जानकारी दे दें कि पीएसी बल का उपयोग दंगा नियंत्रण और आपातकालीन स्थितियों से निपटने में किया जाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews