IPS Transfer: बड़ा बदलाव, राज्य में हुआ 3 आईपीएस का तबादला, 8 पुलिस अफसर भी इधर से उधर, आदेश जारी, देखें लिस्ट

राज्य में 3 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। आदेश लागू हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ और क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ips transfer 2024

IPS Transfer 2024: त्रिपुरा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। 3 आईपीएस और 8 त्रिपुरा पुलिस सेवा अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी और एडीपीओ समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश लागू हो चुका है।

धलाई जिले एसपी के बदले गए हैं। नॉर्थ के डिप्टी एसपी और एसपी दोनों बदले गए हैं। इसके अलावा उदयपुर, शांति बाजार और कंचनपुर में नए  एसडीपीओ की नियुक्ति की गई है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है-

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला (Tripura IPS Transfer)

  • आईपीएस अधिकारी अविनाश राय, एसपी धलाई को नॉर्थ एसपी के पद पर तैनात किया गया है।
  • आईपीएस भानुपद चक्रवर्ती, एसपी नॉर्थ को पीएचक्यू अगरतला के पद पर तैनात किया गया है।
  • पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे आईपीएस आशीष कुमार ठाकुर को एसडीपीओ कंचनपुर के पद पर तैनात किया गया है।

इन पुलिस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी (TPS Transfer and Posting)

टीपीएस ग्रेड-I अधिकारी मिहिर लाल दस, एसपी साइबर क्राइम को एसपी धलाई पद पर तैनात किया गया है। देबब्रत साहा को सीडीपीओ धर्मनगर को डिप्टी एसपी वेस्ट के पद पर तैनात किया गया है। बी जोरिनपुइया, टीपीएस ग्रेड-II को धर्मनगर एसडीपीओ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीपीएस ग्रेड-II के अजय देबवर्मा को उदयपुर के एसडीपीओ पद से हटाकर त्रिपुरा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसपी पद पर भेजा गया है। निर्मन दास को उदयपुर एसडीपीओ पद पर नियुक्त किया गया है। आईपीएस और टीपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची नीचे दी गई है-

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews