IPS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, राज्य में 24 आईपीएस अफसर इधर से उधर, 14 जिलों के SP बदले, जानें किसे कहाँ भेजा?

राज्य में 24 आईपीएस अधिकारियों को स्थानंतरित किया गया है। शासन ने आदेश जारी कर दिया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IPS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, राज्य में 24 आईपीएस अफसर इधर से उधर, 14 जिलों के SP बदले, जानें किसे कहाँ भेजा?

IPS Transfer 2024: तमिलनाडु सरकार ने कई डीसीपी और एसपी के प्रभार में फिर फेरबदल किया है। राज्य में एक साथ इंडियन पुलिस सर्विस के 24 आईपीएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। 14 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। वहीं 10 पुलिस उपायुक्त का तबादला किया गया है। 8 अगस्त को गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

थिरु डी. रमेश बहु, पुलिस उपायुक्त, मॉडर्न कंट्रोल रूम, ग्रेटर चेन्नई को ग्रेटर चेन्नई पुलिस, हाई कोर्ट सिक्योरिटी का उपायुक्त बनाया गया है। टीएमटी वी.वी गीथांजलि, डीसीपी, साइबर क्राइम सेल, ग्रेटर चेन्नई पुलिस को सेंट्रल क्राइम ब्रांच-II, ग्रेटर चेन्नई पुलिस के डीसीपी पद पर नियुक्त किया गया है। टीएमटी एस मेगालीना इडेन, एसपी, मुख्य सतर्कता अधिकारी, तमिलनाडु सहकारी दूध उत्पादक फेडरेशन निगम को ग्रेटर चेन्नई पुलिस हेडक्वाटर का डीसीपी बनाया गया है।

टीएमटी जी. सुबुलक्ष्मी, डीसीपी, सेंट्रल क्राइम ब्रांच, तंबरम पुलिस आयुक्तालय को डीसीपी, कोयामबेदू, ग्रेटर चेन्नई पुलिस बनाया गया है। थिरु पी सुंदरावादिवेल, एसपी, नीलगिरी जिला को फूल बाजार, ग्रेटर चेन्नई पुलिस के डीसीपी पद पर तैनात किया गया है। डॉ भूकया स्नेहा प्रिया, एसपी, आतंकवादी दस्ता को ग्रेटर चेन्नई पुलिस, अन्ना नगर डीसीपी बनाया गया है। थिरु एस सेलवनगरथिनाम, एसपी, तमिलनाडु पुलिस अकादेमी, ऊनामांचेरी, वंदालूर को त्रिपलिकाने, ग्रेटर चेन्नई पुलिस को डीसीपी बनाया गया है। थिरु सुजीत कुमार, एसपी, प्रवर्तन, साउथ ज़ोन, मदुरई को सिक्योरिटी, ग्रेटर चेन्नई पुलिस के डीसीपी पद पर तैनात किया गया।

टीएमटी एन.एस निशा, डीसीपी, सेंट्रल क्राइम ब्रांच-II को नीलगिरी एसपी बनाया गया है। थूथूकुडी जिले के नए एसपी थिरु अल्बर्ट जॉन होंगे। सलेम जिले के एसपी पद पर थिरु गौतम गोयल को नियुक्त किया गया है। कोयम्बटूर जिला एसपी पद पर डॉ के. कार्तिकेय को तैनात किया गया है। पेरांबूर जिला एसपी पद पर थिरु आदर्श पचेरा को नियुक्त किया गया है। विरुद्धनगर जिला एसपी पद पर थिरु डी कन्नान को नियुक्त किया गया है। करूर जिला एसपी थिरु के. फेरोजे खान अब्दुल्लाह को बनाया गया है। आईपीएस अधिकारियों के स्थानंतरण की सूची नीचे दी गई है-

ips transfer
ips transfer
ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews