IPS Transfer 2024: राज्य में एक साथ हुए 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट 

राज्य में 25 से अधिक आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ips tranfer

IPS Transfer 2024: केरल पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य में 17 आईपीएस अधिकारियों को यहाँ से वहाँ भेजा गया है। स्थानंतरण को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बैच 2007 के आईपीएस राजपाल मीन को कन्नूर रेंज पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर तैनात किया गया है। वर्तमान में वह कोझिकोड के पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस कमिश्नर पद पर तैनात हैं।

आईपीएस नारायणन टी को वायनाड के जिला पुलिस प्रमुख को कोझिकोड शहर का कमिश्नर बनाया गया है। कार्तिक के को कोट्टायम जिला पुलिस प्रमुख से स्थानंतरित करके सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। आईपीएस चैत्रा टेरेसा जॉन लप आलप्पुजहा जिला पुलिस प्रमुख को कोल्लाम शहर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

कोल्लम सिटी के पुलिस कमिश्नर विवेक कुमार को प्रोक्युरमेंट एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस बनाया गया है। सुजीत दास एस आतंकवाद विरोध दस्ता, एर्णाकूलम को पाथनामथितता को जिला पुलिस प्रमुख पद पर तैनात किया गया है। आईपीएस संतोष केवी, कामन्डैन्ट, मलाबार स्पेशल पुलिस को सतर्कता ऑफिसर, आबकारी विभाग पद पर नियुक्त किया गया गया है।

कुरियकोस वीयू को पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के प्रिंसिपल पद से हटाकर क्राइम ब्रांच एर्णाकूलम के एसपी पर पर तैनात किया गया है। सुनील एमएल को स्टेट स्पेशल ब्रांच, थिरुवंथापुरम रेंज को अंतकवाद विरोधी दस्ता एर्णाकुलम का एसपी बनाया गया है।

अरविन्द सुकुमार कोझिकोड रुरल जिला पुलिस प्रमुख को थिरुवंथापुरम इकोनॉमिक ओफ़ेन्स विंग का एसपी बनाया गया है। शिल्पा डी प्रोक्युरमेंट एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को कसारगोद जिला पुलिस प्रमुख पर पर तैनात किया गया है। गोपालकुमार केएस को थिरुवंथापुरम इकोनॉमिक ओफ़ेन्स विंग एसपी पद से हटाकर एडमिन अतिरिक्त आबकारी आयोग पद पर नियुक्त किया गया है।

कसारगोड जिला पुलिस प्रमुख बिजॉय पी को पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया गया है। थ्रीससुर क्राइम ब्रांच एसपी राजू एएस को मलाबार स्पेशल पुलिस का कमांडेंट बनाया गया है। अजित वी, पथानामथिट्टता के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के विशेष अधिकारी, कानून एवं व्यवस्था पद पर नियुक्त किया गया है। अजी केके, एसपी, वी एंड एसीबी, सदर्न रेंज, थिरुवनंथपुरम को स्टेट स्पेशल ब्रांच, थ्रीससुर रेंज का एसपी बनाया गया है।

आईपीएस हेमालथा को रैपिड रिस्पॉन्स एंड रेस्क्यू फोर्स बटालियन के कमांडेंट बनाया गया है। सुनील कुमार वी, एनआरआई सेल, पीएचक्यू एसपी को प्रमुख सतर्कता अधिकारी, त्रावणकोर देवासवोम बोर्ड पद पर नियुक्त किया गया है। निधीनराज पी को कोझिकोड रुरल जिला पुलिस प्रमुख बनाया गया है। अनुज पालीवाल अब कन्नूर ग्रामीण के नए जिला पुलिस प्रमुख होंगे।

बीवी विजय भारत रेड्डी को कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक, थिरुवनंथपुरम का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के नए एसपी फरास टी होंगे। तपोष बसुमतरी को वायानाड का जिला पुलिस प्रमुख बनाया गया है। शहूल हमीद ए को कोट्टायम जिला पुलिस प्रमुख पद तैनात किया गया है। मोहम्मद नदीमुद्दीन को इंडियन रिजर्व बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है।

नकुल राजेन्द्र देशमुख को कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक, थिरुवनंथपुरम शहर का कमिश्नर बनाया गया है। अरुण के पावीथरान को कोझिकोड सिटी थिरुवनंथपुरम डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस बनाया गया है। जुववानापूड़ी महेश को कोच्चि शहर, कानून एवं व्यवस्था 2 का डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस पद के पद पर तैनात किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews