IPS Transfer: पुलिस विभाग में फेरबदल, राज्य में हुए 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, यहाँ देखें लिस्ट 

राज्य में 6 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें एक पद से दूसरे पद पर नियुक्त किया गया है।
ips transfer

IPS Transfer 2024: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने नवरात्रि शुरू होने से पहले भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। राज्य में 6 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। डिप्टी कमिश्नर, आईजीपी और एसपी के प्रभार में फेरबदल हुआ है।

रेलवे पुलिस अधीक्षक (SRP) के पद पर कार्यरत पंकज कुमार द्विवेदी को स्थानंतरित करके स्टेट आर्मड पुलिस 6वीं बटालियन के कमांडेंट पद पर नियुक्त किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड के एसपी तथागत बासु को उप महानिरीक्षक के पद पर अनिवार्य परीक्षा पर भेज दिया है।

आईजी और डीसी के प्रभार में हुआ बदलाव (West Bengal IPS Transfer)

  • देवेन्द्र प्रकाश सिंह, आईजीपी ट्रैफिक को कोलकता एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) पद पर नियुक्त किया गया है।
  • गौरव शर्मा, आईजीपी एसटीएफ को स्थानंतरित करके आईजीपी ट्रैफिक पद पर तैनात किया गया है।
  • कोलकाता आर्मड पुलिस तीसरी बटालियन के के डिप्टी कमिश्नर पद पर कार्यरत बैच 2012 के आईपीएस अधिकारी पुष्पा को हावड़ा का एसआरपी बनाया गया है।
  • कॉम्बैट बटालियन, कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर कुँवर भूषण सिंह को सिलीगुड़ी एसआरपी पर पर तैनात किया गया है।

एक आईएएस अफसर का हुआ तबादला (WB IAS Posting)

राज्यपाल ने बैच 1994 के आईएएस अधिकारी मनीष जैन, प्रधान सचिव, पश्चिम बंगाल विकास विभाग स्थानंतरित किया है। उन्हें सिंचाई एवं जलमार्ग विभाग के प्रधान सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जल संसाधन अन्वेषण एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव और एडीएमआई परियोजना के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews