IPS Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, एक साथ हुआ 8 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

21 पुलिस अफसरों का तबादला हुआ है। जिसमें 8 आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। आइए जानें किसे कहाँ कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ips transfer 2024

IPS Transfer 2024: जम्मू-कश्मीर में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों का स्थानंतरण हुआ है। एक साथ 8 आईपीएस और 13 अन्य पुलिस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादले और नियुक्ति को लेकर सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है।

कई जिलों के एसएसपी बदले गए गए हैं। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे दो आईपीएस अधिकारियों को नया कार्यभार सौंपा गया है। आईपीएस बिस्मा काजी मो सिटी पूर्वी श्रीनगर का एसपी बनाया गया है। वहीं राजेश कुमार शर्मा को सिक्योरिटी जम्मू के एसएसपी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला 

संदीप वजीर, एसएसपी एसीबी को एआईजी, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय पद पर तैनात किया गया है। डायरेक्टर, पुलिस टेलिकम्युनिकेशन गुरिन्द्रपाल सिंह को बारामुल्ला एसएसपी पद पर भेजा गया है। मुमताज़ अहमद, एसएसपी पुंछ को कमांडेंट आईआरपी 12 पद पर नियुक्त किया गया है। डोडा एसएसपी मोहम्मद असलम को कमांडेंट आईआरपी 24 पद पर तैनात किया गया है। राघव एस को गँडेरबाल एसएसपी पद पर नियुक्त किया गया है। गौरव सिकरवार, एसएसपी रेसी को एसएसपी रजौरी बनाया गया है।

इन पुलिस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

  • मोहम्मद अरशद, कमांडेंट आईआरपी 13 को एसएसपी सीआई सीआईडी जम्मू पर भेजा गया है।
  • रेल्वे एसएसपी पद पर वसीम कदरी को नियुक्त किया गया है।
  • संबा एसएसपी पद पर वीरेंद्र सिंह मनहास को नियुक्त किया गया है।
  • किश्तवार एसएस पद पर जविद इकबाल को नियुक्त किया गया है।
  • मोहम्मद जैड, एसएसपी बारामुल्ला को कमांडेंट जेकेएपी 13 पद पर तैनात किया गया है।
  • एसएसपी ट्रैफिक ग्रामीण जम्मू के पद पर गिरधारी लाल को नियुक्त किया गया है।
  • पुंछ का एसएसपी शफकत हुसैन को बनाया गया है।
  • रेयसी एसएसपी परमवीर सिंह को बनाया गया है।

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews