IPS Transfer 2024: बड़ा फेरबदल, राज्य में एक साथ हुआ 15 आईपीएस अफसरों का तबादला, आदेश जारी, देखें पूरी लिस्ट

राज्य में 15 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश भी जारी हो चुका है। दो जिलों के एसपी बदले गए हैं।
ips tranfer

IPS Transfer 2024: तेलंगाना पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। एक साथ बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई पुलिस कमिश्नर एसपी, आईजी, डीसीपी के प्रभार में भी फेरबदल गया है। 15 अफसरों को स्थानंतरित किया गया है। वनापार्थी एसएसपी  श्रीमती रक्षिता के मूर्ति को पुलिस सीएआर, हेडक्वार्टर हैदराबाद शहर का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश भी जारी हो चुका है।

महेश मुरलीधर भागवत  को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रेलवे और सड़क सुरक्षा, तेलंगाना हैदराबाद को संजय कुमार जैन के स्थान पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एल एंड ओ, तेलंगाना हैदराबाद के पद पर तैनात किया गया है। श्रीमती स्वाति लाकड़ा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, संगठन और होमगार्ड्स, तेलंगाना हैदराबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक टीजीएसपी बटालियन हैदराबाद में कार्यरत थी।

आईपीएस विजय कुमार को पुलिस महानिदेशक संचालक  ग्रेहाउंड्स और ऑक्टोपस तेलंगाना हैदराबाद से स्थानांतरित करते हुए अतिरिक्त पुलिस निदेशक, कार्मिक, तेलंगाना हैदराबाद के पद पर तैनात किया गया है। आईपीएस संजय कुमार जैन को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक टीजीएसपी बटालियन हैदराबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। एक स्टीफन रविंद्र  को पुलिस महानिदेशक ग्रेहाउन्ड्स हैदराबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने आईपीएस अधिकारी विजय कुमार की जगह ली है।

जी सुधीर बाबू, पुलिस महानिरीक्षक मल्टी जॉन 2 को पुलिस आयुक्त, राचाकोंडा के  पद पर तैनात किया गया है। इस पद पर कार्यरत डॉक्टर तरुण जोशी को निदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, तेलंगाना के पद पर नियुक्त किया गया है। चंद्रशेखर रेड्डी, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक तेलंगाना को पुलिस महानिरीक्षक मल्टी जॉन-1 पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पोस्टिंग के प्रतीक्षा कर रहे के रमेश नायडू को पुलिस महानिदेशक, रेलवे एवं सड़क सुरक्षा के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वी.सत्यनारायण को संयुक्त पुलिस आयुक्त सीएआर मुख्यालय हैदराबाद शहर को उनके वर्तमान पद से हटाकर मल्टी जॉन-2  इंस्पेक्टर जनरल यानी आईजी पद पर नियुक्त किया गया है। डी. उदय कुमार रेड्डी को साउथवेस्ट जॉन हैदराबाद शहर के डिप्टी कमिश्नर के पद से हटाकर मेडक जिला एसपी पद पर तैनात किया गया है। आर गिरधर, हैदराबाद शहर डिप्टी कमिश्नर के पद से हटाकर एसपी वनापार्थी पद पर नियुक्त किया गया है। बी.बाला स्वामी को पूर्वी जॉन, हैदराबाद का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है। जी चंद्र मोहन एसपी एसपीआर, टास्क फोर्स राचाकोंडा को साउथवेस्ट जॉन हैदराबाद शहर में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है।

ips transfer
ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews