IPS Transfer 2024: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

राज्य में तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। पुलिस कमिश्नर प्रभार में भी फेरबदल हुआ है। आइए जानें किसे कहां और कौन-सी जिम्मेदरी सौंपी गई है?
ips tranfer

IPS Transfer 2024: तमिलनाडु पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में गृह विभाग ने स्थानंतरण का आदेश 8 जुलाई सोमवार को जारी किया है। पिछले सप्ताह बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता के आर्मस्ट्रॉंग की नृशंसा हत्या के परिणाम स्वरूप वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है।इस लिस्ट में थिरु ए. अरुण, डॉ संदीप राय और थिरु एस डेविडसन का नाम शामिल है।

आईपीएस अधिकारी थिरु ए. अरुण अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (Additional Director General Of Police), कानून और आदेश, चेन्नई को ADGP या पुलिस आयुक्त, ग्रेटर चेन्नई पुलिस (Chennai Police Commisioner) पद पर तैनात किया गया है। इस पद पर तैनात आईपीएस संदीप राय का भी स्थानंतरण हुआ है।

आईपीएस ऑफिसर डॉ संदीप राय राठौड़ को डीजीपी, ट्रेनिंग, पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, चेन्नई पद पर तैनात किया, गया है। उन्होनें आईपीएस राजीव कुमार की जगह ली है। साथ ही  उन्हें ADGP, तमिलनाडु पुलिस अकादेमी पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

थिरु एस डेविडसन देवासिरवाथम को एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADGP), हेडक्वाटर चेन्नई पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून आउए आदेश, चेन्नई पद पर पदस्थ किया गया है। उन्होनें आईपीएस अधिकारी थिरु ए. अरुण की जगह ली है।

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews