IPS Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, राज्य में एक साथ हुए 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

राज्य में 10 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। तबादले का आदेश शासन ने जारी कर दिया है। आइए किसे कहाँ भेजा गया है?
IPS Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, राज्य में एक साथ हुए 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

IPS Transfer 2024: आंध्र प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य में 10 आईपीएस अधिकारियों को स्थानंतरित किया गया है। नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने आदेश भी जारी कर दिया है। नए इंटेलिजेंस एसपी शेलके नचिकेत होंगे। वर्तमान में वह पूर्वी, गुन्टूर में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

सत्या येसु बाबू, इटेलिजेंस एसपी को स्थानंतरित किया गया है। आगे की पोस्टिंग के लिए पुलिस हेडक्वाटर में रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे गरुड सुमित सुनील को ग्रेहाउन्ड्स ग्रुप कमांडर पद पर तैनात किया गया है। जगदीश पी, जो पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे उन्हें अनंथपुरम एसपी पद पर नियुक्त किया गया है।

के.वी मुरली कृष्णा को कमांडेंट, 16वां बटालियन, APSP, विसखापटनम पद पर तैनात किया गया है। आईपीएस अधिकारी के.एम महेश्वर राजू, स्पेशल इंफोर्समेंट ब्यूरोके पुलिस अधीक्षक (SP) को विजयवाड़ा डिप्टी कमिश्नर के पद पर भेजा गया है। बैच 2019 के आईपीएस अधिकारी सुनील शेओरान को पार्वतीपुरम SDPO पद से हटाकर ग्रेहाउन्ड्स ग्रुप कमांडर पद पर नियुक्त किया गया है।

आईपीएस ऑफिसर राहुल मीना को चिंटूरु सहायक पुलिस अधीक्षक पद से स्थानंतरित करके अनांथपुरम जिला के गुंतकला में SRP पद पर नियुक्त किया गया है। पंकज कुमार मीन, आक्रमण कमांडर, ग्रेहाउन्ड्स को चिंटूरु का नया एएसपी बनाया गया है। वहीं श्रीमती सुराना अंकिता महावीर को आक्रमण कमांडर, ग्रेहाउन्ड्स पद से हटाकर पार्वतीपुरम के SDPO पद पर तैनात किया गया है।

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews