IPS Transfer 2024 : राज्य में फिर प्रशासनिक फेरबदल, 6 आईपीएस अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे कहां भेजा

officer Transfer

IPS Transfer in UP : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। यूपी शासन ने आज मंगलवार 9 जनवरी को 6 आइपीएस अफसरों के तबादले किए हैं।इसमें आगरा के पुलिस कमिश्नर डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह का तबादले करते हुए उन्हें डीजीपी कार्यालय सम्बद्ध किया गया है।उनकी जगह गोरखपुर के आईजी जे रविंद्र गौड़ को आगरा पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।

बता दे कि बीते दिनों ही यूपी गृह विभाग ने 18 आईएएस अधिकारियों तबादले किए थे। इनमें मुज़फ़्फ़रनगर, चित्रकूट, बहराइच, लखनऊ, सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफ़र किया गया था।

6 आईपीएस अफसरों के तबादले

  • आगरा के कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह की गोरखपुर के आईजी रेंज जें रवींद्र गौड़ को आगरा का नया कमिश्नर बनाया गया है। प्रीतिंदर सिंह को डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
  • प्रयागराज के आईजी रेंज प्रशांत कुमार द्वितीय को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है।
  • केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस आने के बाद प्रतीक्षारत चल रहे प्रेम कुमार गौतम को प्रयागराज का आईजी रेंज बनाया गया है।
  • गौतमबुद्धनगर के अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव कुलकर्णी को गोरखपुर का आईजी रेंज बनाया गया है।
  • कारागार विभाग में तैनात शिवहरि मीना को गौतमबुद्धनगर में अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews