IPS Transfer 2025 : प्रशासनिक फेरबदल, फिर हुए कई आईपीएस अफसरों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी, जानें किसे क्या सौंपा जिम्मा?

पीपीएस अधिकारी हरकमलप्रीत सिंह खाख को एनआरआई जालंधर के साथ ही एडिशन कमांडेंट आईएसटीसी कपूरथला बनाया गया है।
ips transfer 2025

Punjab IPS Transfer : पंजाब में तबादलों का दौर लगातार जारी है। राज्य की भगवंत मान सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर फेरबदल किया है। गृह विभाग के आदेश के तहत, राज्य सरकार ने 9 आईपीएस व एक पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।

इन अफसरों में वरिंदर कुमार, प्रवीण कुमार, आर.के. जैसवाल, कुलदीप सिंह चहल, हरजीत सिंह, नानक सिंह, वरुण शर्मा, तुषार गुप्ता, मनिंदर सिंह, हरकमलप्रीत सिंह शामिल हैं। वहीं आईपीएस कुलदीप चहल को डीआईजी टेक्नीकल सर्विस पंजाब नियुक्त किया गया है।

पंजाब : IPS-PPS अफसरों के तबादले

  • वरिंदर कुमार को स्पेशल डीजीपी पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमिश्नर ।
  • प्रवीण कुमार सिन्हा को एडीजीपी इंटेलिजेंस पंजाब के साथ ही विजिलेंस ब्यूरो के चीफ डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार ।
  • आरके जायसवाल को एडीजीपी एनआरआई ।
  • कुलदीप सिंह चहल को डीआईजी टेक्निकल सर्विसेज पंजाब ।
  • हरजीत सिंह को डीआईजी ट्रेनिंग के साथ ही भटिंडा के डीआईजी के रूप में कार्यभार ।
  • पटियाला में एसएसपी नानक सिंह को हटा कर उनकी जगह पर अब वरुण शर्मा को एसएसपी का पदभार।
  • तुषार गुप्ता को एआईजी प्रोविजनिंग के साथ ही सड़क सुरक्षा फोर्स का एसएसपी।
  • मनिंदर सिंह को एआईजी वेलफेयर के साथ ही अमृतसर ग्रामीण का एसएसपी ।
  • पीपीएस अधिकारी हरकमलप्रीत सिंह खाख को एनआरआई जालंधर के साथ ही एडिशन कमांडेंट आईएसटीसी कपूरथला बनाया गया है।

IPS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews