IPS Transfer: बड़ा बदलाव, राज्य में एक साथ हुआ 21 आईपीएस अफसरों का तबादला, 5 जिलों के SP बदले, आदेश जारी, देखें लिस्ट

21 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। कई जिलों के कमिश्नर बदले गए हैं। आईजीपी डीसीपी के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ips transfer 2025

IPS Transfer 2025: तेलंगाना में बड़े स्तर पर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल के नाम मुख्य सचिव साँथी कुमारी ने आदेश जारी किया कर दिया है। राज्य में  21 आईपीएस अधिकारियों को नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांच जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं। वही डीसीपी और आईजीपी स्तर के  अधिकारियों को भी नया पदभार मिला है।

एम श्रीनिवासुलू, पुलिस आयुक्त रामागुंडम को स्थानांतरित करके पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी के पद पर नियुक्त किया गया है। अंबर किशोर झा पुलिस आयुक्त, वारंगल को रामागुंडम पुलिस आयुक्त के पद पर भेजा गया है। चौ. सिंधु शर्मा को खुफिया पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। निजामाबाद के पुलिस आयुक्त अब पोथाराजू साई चैतन्य होंगे। इससे पहले वह तेलंगाना एंटी नारकोटिक ब्यूरो हैदराबाद में पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

चेतना मायलाभूताला,  पुलिस उपायुक्त, पैडापल्ली, रामागुंडम कमिश्नरेट को पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा विंग तेलंगाना हैदराबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। गौश आलम पुलिस अधीक्षक आदिलाबाद को पुलिस आयुक्त करीमनगर के पद पर नियुक्त किया गया है। चेन्नुरी रूपेश पुलिस अधीक्षक संगारेड्डी को पुलिस अधीक्षक तेलंगाना एंटी नारकोटिक ब्यूरो हैदराबाद के पद पर भेजा गया है।

इन जिलों को मिले नए एसपी

अखिल महाजन पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजन्ना, सिरसिला को आदिलाबाद एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। संगारेड्डी एसपी पद पर परितोष पंकज को भेजा गया है।सिलसिला के एसपी पद पर गीते महेश बाबासाहेब को नियुक्त किया गया है। सूर्यपेट एसपी पद पर पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे आईपीएस के. नरसिंह को नियुक्त किया गया है। कामारेड्डी के नए एसपी पद पर एम राजेश चंद्रा को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह यदादरी भौंगीर, रजाकोंडा के डीसीपी पद पर कार्यरत थे।

इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार

बैच 1996 के आईपीएस अधिकारी डॉ अनिल कुमार, महानिदेशक तेलंगाना विशेष सुरक्षा बल हैदराबाद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) तेलंगाना हैदराबाद के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें महानिदेशक तेलंगाना विशेष सुरक्षा बल पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

आईपीएस अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews