IPS Transfer: फिर चली तबादला एक्सप्रेस, राज्य में हुए 3 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट 

तीन आईपीएस अधिकारियों को राज्य सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। एक अफसर के नियुक्ति का इंतजार भी खत्म हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ips transfer

IPS Transfer 2025: कर्नाटक सरकार में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। तीन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने राज्यपाल के नाम पर 17 जनवरी शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के तहत नियुक्ति की  प्रतीक्षा कर रहे बैच 2003 के आईपीएस ऑफिसर एन सतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय-1 बेंगलुरु के पद पर नियुक्त किया गया है। वह बी.आर रविकांत गौड़ा स्थान ग्रहण करेंगे।

इन आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी (Karnataka IPS Transfer Posting)

  • बैच 2005 के आईपीएस ऑफिसर डॉ बी.आर रविकांत गौड़ा, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय-1 बेंगलुरु को स्थानांतरित करके पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी रेंज, दावणगेरे के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • बैकज 2009 के आईपीएस ऑफिसर  बी. रमेश को स्थानांतरित करके संयुक्त पुलिस आयुक्त, पूर्वी बेंगलुरु शहर के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस उपमहानिरीक्षक पूर्वी रेंज दावणगेरे के पद पर कार्यरत थे।

अधिकारियों के स्थानंतरण की लिस्ट 

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews