IPS Transfer: एक साथ हुआ 11 आईपीएस अफसरों का तबादला, मिला नया पदभार, देखें लिस्ट

राज्य सरकार ने कई आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया है। एसपी, आईजीपी, डीआईजी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तबादले का आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ तैनात किया गया है?
IPS Transfer 2026

तमिलनाडु में फिर से प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री थलपति विजय की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer) किया है। तिरुवरूर, थुथूकुडी समेत तीन जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक, पुलिस उप महानिरीक्षक, संयुक्त पुलिस आयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने 14 मई को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

डॉ. जी. धर्मराजन, पुलिस उप महानिरीक्षक को स्थानांतरित करके पुलिस उप महानिरीक्षक इंटेलिजेंस (सिक्योरिटी) चेन्नई के पद पर नियुक्त किया गया है। पी.सरवनन को पुलिस उप महानिरीक्षक, सीआईडी इंटेलिजेंस पद की जिम्मेदारी दी गई है। राजीव कुमार को डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस ट्रेनिंग, ऊनामनचेरी, चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया है।

इन जिलों के एसपी बदले  गए 

तिरुवरूर जिले के एसपी पद पर कार्यरत गरद करूर उद्धवराव को पुलिस अधीक्षक, संगठित अपराध खुफिया इकाई चेन्नई पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मायिलवगनन को तेनकासी जिले के पुलिस अधीक्षक-1 विशेष शाखा सीआईडी चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया है। डॉक्टर सी. मधान, पुलिस अधीक्षक, थुथूकुडी को पुलिस अधीक्षक-1 सुरक्षा शाखा, सीआईडी चेन्नई पद पर भेजा गया है।

इन आईपीएस अफसरों को भी मिला नया पदभार

एस. डेविडसन देवसिरवथम को पुलिस महानिदेशक/मुख्य सतर्कता अधिकारी तमिलनाडु सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया है। डॉक्टर के.ए सेंथिल वेलन को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस या एडिशनल डायरेक्टर तमिलनाडु पुलिस अकादमी ऊनामनचेरी पद पर भेजा गया है।

के.शनमुगम को एसपी-2 स्पेशल ब्रांच, सीआईडी पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एसपी “Q” ब्रांच सीआईडी पद पर कार्यरत थे। जी.एस माधवन को एसपी मेट्रो जोन क्राइम ब्रांच सीआईडी को एसपी-2 सिक्योरिटी ब्रांच सीआईडी पद की जिम्मेदारी मिली है। एन. सीलमबरासन को एसपी, स्पेशल डिवीजन, स्पेशल ब्रांच सीआईडी पद पर पदस्थ किया गया है।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews