IPS Transfer: एक साथ हुआ 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, मिला नया पदभार, आदेश जारी, देखें लिस्ट 

जम्मू- कश्मीर में 11 आईपीएस और 2 JKPS अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया गया है। एसएसपी, आईजीपी समेत कई पदों के प्रभार में फेरबदल हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। 
IPS Transfer 2026

जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ AGMUT कैडर के 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer) किया गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। जम्मू जॉन के आईजीपी बदले गए हैं। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने 27 अगस्त को जारी किया है।

एमके सिन्हा एडीजी, मुख्यालय को एडीजी सीआईडी जम्मू-कश्मीर पद पर नियुक्त किया गया है। नीतीश कुमार एडीजी सीआईडी जम्मू कश्मीर को सशस्त्र पुलिस जम्मू-कश्मीर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तम चंद आईजीपी (पुलिस ऑपरेशंस एंड सर्विसेज) पुलिस हैडक्वाटर को आईजीपी रेलवे जम्मू कश्मीर पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें आईजीपी पुलिस (ऑपरेशंस एंड सर्विसेज) पुलिस हैडक्वाटर पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

जम्मू ज़ोन के नए आईजी कौन?

जम्मू जोन आईजी पद पर कार्यरत भीमसेन टूटी को आईजी मुख्यालय जम्मू-कश्मीर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुजीत कुमार आईजी सुरक्षा जम्मू कश्मीर को आईजी कश्मीर क्षेत्र के पद पर नियुक्त किया गया है। विवेक गुप्ता आईजीपी रेलवे को स्थानांतरित करके आईजीपी सुरक्षा जम्मू कश्मीर पद पर भेजा गया है। तेजिंदर सिंह को आईजी सीआईडी जम्मू कश्मीर पद से स्थानांतरित करके आईजी जम्मू जोन पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ 

  • शक्ति कुमार पाठक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निदेशक पद पर भेजा गया है।
  • मुबस्सिर लतीफी अमीर, डीआईजी कार्मिक (PHQ) जो डीआईजी प्रशिक्षण (पीएचक्यू) का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। उन्हें डीआईजी आईआर कश्मीर पद पर नियुक्त किया गया।
  • एसएसपी हंदवाड़ा पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी साहिल सरंगल को स्थानांतरित करके एसपी पुलवामा पद पर नियुक्त किया गया है।
  • सनी गुप्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंतनाग को स्थानांतरित करके एसपी किश्तवाड़ पद पर नियुक्त किया गया है।

इन JKPS अफसरों का तबादला हुआ 

जेकेपीएस अधिकारी ताहिर सलीम खान जो आईजी कश्मीर जोन के एसओ पद पर कार्यरत हैं, उन्हें हंदवाड़ा का नया एसएसपी बनाया गया है। मुजफ्फर अहमद शाह, एसएसपी, एससीडब्ल्यू, कश्मीर को स्थानांतरित करके आईजी कश्मीर जोन के एसओ पद पर तैनात किया गया है। नरेश सिंह, एसएसपी किश्तवाड़ को स्थानांतरित करके राजौरी का नया एसएसपी बनाया गया है।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews