IPS Transfer: एक साथ हुआ 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, मिला नया पदभार, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

पंजाब में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। एएसपी और एसपी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है?
IPS Transfer 2026

पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने एक साथ 12 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया पदभार सौंपा गया है। डीआईजी, एएसपी, एसपी, डीसीपी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 16 अगस्त को जारी किया गया है।

बैच 1994 के आईपीएस अधिकारी स्पेशल डीजीपी साइबर क्राइम पंजाब SAS नगर को स्थानांतरित करके स्पेशल डीजीपी एनआरआई, एसएएस नगर पद पर नियुक्त किया गया है। वात्सल्य गुप्ता को एआईजी पर्स- पंजाब चंडीगढ़ पद पर नियुक्त किया गया है। अरविंद मीणा, एसपी हेडक्वार्टर रोपड़ को डीसीपी, लॉ एंड ऑर्डर लुधियाना पद पर तैनात किया गया है

इन 3 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया 

राजेश कुमार जयसवाल एडीजीपी एनआरआई पंजाब एसएएस नगर और एडीजीपी जेल पंजाब चंडीगढ़ को स्थानांतरित करके एडीजीपी साइबर क्राइम एसएएस नगर पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें एडीजीपी, जेल चंडीगढ़ पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। नानक सिंह, डीआईजी रोपड़ रेंज को डीआईजी इंटरनल विजिलेंस सेल पंजाब चंडीगढ़ पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही वह डीआईजी रोपड़ रेंज का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। प्रज्ञा जैन एआईजी, कानून एवं व्यवस्था को स्थानांतरित करके एएएनटीएफ लुधियाना रेंज पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें एआईजी, आंतरिक सुरक्षा पंजाब लुधियाना पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

एडीसीपी-1 जालंधर पद पर कार्यरत आकर्षि जैन को डीसीपी हेडक्वार्टर अमृतसर पद की जिम्मेदारी दी गई है। डीसीपी, कानून एवं व्यवस्था जालंधर पद पर जसरूप कौर बठ्ठ ठाकुर को नियुक्त किया गया है। आदित्य एस वारियर, एसपी इन्वेस्टिगेशन अमृतसर ग्रामीण को स्थानांतरित करके डीसीपी सिटी जालंधर पद की जिम्मेदारी दी गई है। जयंत पुरी, एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन जालंधर को एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन अमृतसर पद पर नियुक्त किया गया है। अशोक मीणा को एसपी इन्वेस्टिगेशन श्री मुक्तसर साहिब पद पर नियुक्त किया गया है। धरावथ साईं प्रकाश को एडीसीपी-3 लुधियाना पद की जिम्मेदारी दी गई है।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews