IPS Transfer: राज्य में हुआ 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, मिला नया पदभार, आदेश जारी 

कई आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। पुलिस अधिक्षक, डीसीपी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ तैनात किया गया है?
IPS Transfer 2026

IPS Transfer 2026

तमिलनाडु के पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिली है। 15 आईपीएस अधिकारियों को नया पदभार (IPS Transfer) सौंपा गया है। डीसीपी, एसपी समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। कई अधिकारियों को प्रमोट भी किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने बुधवार को जारी कर दिया है।

आईपीएस अधिकारी डी. कन्नन डीसीपी, वेलफेयर एंड ईस्टेट, ग्रेटर चेन्नई पुलिस को स्थानांतरित करके डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस, हैडक्वाटर एंड एडमिनिस्ट्रेशन तंबाराम पुलिस कमिश्नरेट पद पर नियुक्त किया गया है। एल. वेमुरूगन, डीसीपी, सेंट्रल क्राईम ब्रांच, तंबाराम पुलिस कमिश्नरेट को स्थानांतरित करके एसपी, असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, मॉर्डनाइजेशन, डीजीपी/एचओपीएफ कार्यालय के चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया है। जी. स्टालिन को डीसीपी सेंट्रल क्राईम ब्रांच तंबाराम पुलिस कमिश्नरेट पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इन आईपीएस अफसरों को प्रमोट किया गया 

कुणाल उत्तम श्रोते को एसपी रैंक पर प्रमोट करके डीसीपी कोयंबटूर ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकाश जोशी को भी एसपी रैंक पर प्रमोट किया गया है और उन्हें साउथ, तिरूपुर सिटी के डीसीपी पद पर नियुक्त किया गया है। अंशुल नागर को एसपी के रैंक पर प्रमोट किया गया है और उन्हें डीसीपी, वेस्ट, तिरुनेलवेली सिटी पद पर नियुक्त किया गया है। अर्पिता राजपूत को भी प्रमोट किया गया है और उन्हें एसपी नॉर्थ जोन क्राइम ब्रांच सीआईडी चेन्नई पर की जिम्मेदारी सौंप गई है। बनवथ अरविंद को भी एसपी रैंक पर प्रमोट किया गया है और उन्हें डीसीपी नॉर्थ त्रिची सिटी पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईपीएस अफसरों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

  • ए. सी कार्तिकेयन को डीसीपी, अड्यार, ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद पर नियुक्त किया गया है।
  • आर उथयकुमार को तिरुवन्नामलाई जिले का नया एसपी बनाया गया है।
  • डी रमेश बाबू को एंटी टेररिज्म स्क्वाड चेन्नई के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • वीवी गीतांजलि को डीसीपी, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, ग्रेटर चेन्नई पुलिस बनाया गया है।
  • पी. सुंदरवदिवेल को डीसीपी, सिक्योरिटी, ग्रेटर चेन्नई पुलिस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • रमेश कृष्ण को डीसीपी, तिरूपुर सिटी, नॉर्थ पद पर नियुक्त किया गया है।
  • के महेश्वरी को डीसीपी रेडहिल्स, अवादी पुलिस कमिश्नरेट पद की जिम्मेदारी दी गई है।


Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews