इस हफ्ते कई राज्यों में प्रशासनिक फेरबदल (IPS Transfer) हुआ है। लिस्ट में उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में शामिल हो चुके हैं। दोनों राज्यों को मिलाकर 26 आईपीएस अधिकारियों को नया प्रभार सौंपा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आईजीपी, एसपी, अपर पुलिस अधीक्षक समेत कई पदों के प्रभाव में बदलाव हुआ है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभाले का निर्देश राज्य सरकार द्वारा दिया गया था। उत्तराखंड में 20 और पश्चिम बंगाल में भारतीय पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मीली है।
उत्तराखंड सरकार ने आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती को पुलिस महान निरीक्षक एसडीआरएफ पद पर नियुक्त किया है। प्रहलाद नारायण मीणा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सतर्कता मुख्यालय पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं यशवंत सिंह, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी को प्रधानाचार्य पीटीसी नरेंद्र नगर पद पर भेजा गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक सीआईडी पद पर कार्यरत मनोज कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार गढ़वाल पद पर तैनात किया गया है। कोर्टद्वार पीडी गढ़वाल के अपर पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यरत चंद्र मोहन को पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभीसूचना देहरादून पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तराखंड आईपीएस तबादला सूची
प्रेमेंद्र डोबाल को देहरादून एसपी पद पर नियुक्त किया गया है। एटीएफ एसपी पद की जिम्मेदारी अजय सिंह को सौंप गई है। हरिद्वार एसएसपी पद पर अजय नवनीत सिंह और उधमसिंहनगर के एसपी पद की जिम्मेदारी अजय गणपति कुंभार को सौंपी गई है। इस पद पर कार्यरत मणिकांत मिश्रा को एसपी अभीसूचना पद पर पदस्थ किया गया है। प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी पद पर नियुक्त किया गया है।
अमित श्रीवास्तव को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर पद की जिम्मेदारी दी गई है। अक्षय प्रह्लाद कोण्डे को पिथौरागढ़, रेखा यादव को चंपावत, निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग और जितेंद्र कुमार मेहरा को बागेश्वर का नया एसपी बनाया गया है। वही जितेंद्र चौधरी को अपराध एवं यातायात उधमसिंह नगर का एसपी बनाया गया है। निशा यादव अब पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात हरिद्वार पद की जिम्मेदारी संभाल लेंगी।

पश्चिम बंगाल में इन आईपीएस अधिकारियों को मिला नया पदभार
- पश्चिम बंगाल सरकार ने आईपीएस अधिकारी राजीव मिश्रा को आईजीपी साउथ बंगाल के पद पर नियुक्त किया है।
- एडीजी और आईजी, करेक्शनल सर्विस पश्चिम बंगाल पद पर कार्यरत लक्ष्मी नारायण मीणा को एडीजी एवं आईजीपी सीआईडी पद पर नियुक्त किया गया है।
- मुर्शिदाबाद जंगीपुर रेंज के आईजीपी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे आईपीएस अधिकारी मुकेश को आईजीपी आईबी पश्चिम बंगाल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- सैयद वकार रजा को डीआईजी मुर्शिदाबाद रेंज पर नियुक्त किया गया है। वह पहले डीआईजी नदिया एवं राणाघाट रेंज पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
- कृष्णा नगर एसपी पद पर कार्यरत अमरनाथ को जलपाईगुड़ी का नया एसपी बनाया गया है।
- वाई. रघुवंशी को एसपी कृष्णा नगर पीडी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।






