IPS Transfer: इन 5 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, सरकार ने सौंपा नया पदभार, यहाँ देखें लिस्ट 

तीन राज्यों में एक ही दिन आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ है। एसपी, सहायक पुलिस उपयुक्त समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ तैनात किया गया हैं?
IPS Transfer 2026

मध्यप्रदेश, राजस्थान और ओडिशा तीनों राज्यों के पुलिस विभाग (IPS Transfer) में बदलाव हुआ है। राजस्थान में दो जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। वहीं ओडिशा में डीआईजी बदले गए हैं। वहीं मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार ने मनीष भारद्वाज का स्थानांतरण किया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शनिवार को जारी किया गया है।

बैच 2023 के आईएएस अधिकारी मनीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एमपी नगर, नगरीय भोपाल में सहायक पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। इसे संबंधित आदेश गृह विभाग ने जारी किया गया है।

राजस्थान आईपीएस तबादला 

राजस्थान सरकार ने आईपीएस अधिकारी ज्ञान चंद्र यादव को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय सिविल राइट्स जयपुर पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह डीडवाना-कुचामन एसपी पद पर कार्यरत थे। डॉ प्यारेलाल शिव रान को डीडवाना कुचामन का नया एसपी बनाया गया है। राज्यपाल की आज्ञा से संयुक्त शासन सचिव डॉ धीरज कुमार सिंह द्वारा संबंधित आदेश जारी किया गया है।

ओडिशा आईपीएस तबादला 

ओडिशा सरकार ने बैच 2009 के आईपीएस अधिकारी अखिलेश्वर सिंह, डीआईजी, एसआईडब्ल्यू भुवनेश्वर को डीआईजी पुलिस, SWR, कोरापुट पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ कंवर विशाल सिंह, डीआईजी पुलिस, SWR कोरापुट को तत्काल प्रभाव से डीआईजी पुलिस,एसटीएफ भुवनेश्वर पद पर तैनात किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। इससे संबंधित आदेश पुलिस के AIG (हेडक्वाटर), ओडिशा कटक ने जारी किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews