IPS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 6 आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट 

दो राज्यों में प्रशासनिक हलचल देखने को मिली है। 6 आईपीएस अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। एडीजीपी पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ तैनात किया गया है?
IPS Transfer 2026

IPS Transfer 2026

तमिलनाडु और ओडिशा पुलिस विभाग में फेरबदल (IPS Transfer) देखने को मिला है। दोनों राज्यों में 3-3 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिरिक्त  पुलिस महानिदेशक के प्रभार में बदलाव हुआ है। दो जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। तबादले और नियुक्ति को राज्यपाल ने मंजूरी दी है। संबंधित आदेश 25 मई को जारी किया गया है।

सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है। तमिलनाडु में आईपीएस अधिकारी डॉ महेश्वर दयाल को एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, एडमिनिस्ट्रेशन चेन्नई पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले भौतिक पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था पद पर कार्यरत थे। ओडिशा सरकार ने आईपीएस अधिकारी दयाल गंगवार, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस, कम्युनिकेशन को  स्थानांतरित करके OSD, गृह विभाग के पद पर नियुक्त किया है।

तमिलनाडु में इन आईपीएस अफसरों को भी मिल नया पदभार 

ए.अरुण एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस या डायरेक्टर, विजिलेंस एंड एंटी करप्शन चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एडिशनल  पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। टीएस अम्बू जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया है। वह डॉ महेश्वर दयाल का स्थान ग्रहण करने वाले हैं।

ओडिशा में इन जिलों के एसपी बदले 

ओडिशा सरकार ने 24 मई को जारी आदेश में संशोधन करते हुए परमार स्मिथ पुरुषोत्तम दास को खुर्दा का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। वह पहले एसपी, सीआईडी-सीबी, कटक पद कर कार्यरत थे। वहीं शुभेंदु कुमार पात्रा को तत्काल प्रभाव से एसपी नयागढ़ पद का प्रभाव संभालने का निर्देश दिया गया। पहले वह एसपी गंजाम पद पर तैनात थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews