ओडिशा के पुलिस विभाग में बड़ी हलचल देखने को मिली है। एक साथ 8 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। एक ओपीएस अधिकारी को भी नई जिम्मेदारी मिली है। गृह विभाग ओएसडी बदले गए हैं। दो जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किए गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने 1 नवंबर को जारी किया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
सुशांत कुमार नाथ होंगे नए गृह विभाग OSD
आईपीएस अधिकारी सुशांत कुमार नाथ को OSD गृह विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं पद पर कार्यरत थे। डीआईजी सतर्कता पद पर सराह शर्मा को तैनात किया गया है। अमिताभ ठाकुर को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कटक पद की जिम्मेदारी मिली है। उन्हें एडिशनल डीजी जेल के एडिशनल चार्ज से मुक्त कर दिया गया है।
इन आईपीएस अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार
राजेश कुमार को एडिशनल डीजीपी, एसएपी, भूबनेश्वर को विशेष सचिव गृह विभाग पद पर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ संतोष बाला, निदेशक एसएफएसएल को एडिशनल डीजीपी, जेल और निदेशक करेक्शनल सर्विसेज पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इन जिलों के एसपी बदले
एसपी झारसुगुड़ा पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र को एआईजी स्टेट पुलिस हेडक्वाटर कटक पद पर नियुक्त किया गया है। एसपी नुअपाड़ा पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी अमृत पाल को एसपी स्टेट पुलिस हेडक्वाटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झारसुगुड़ा की नई एसपी सोनाली सिंह परमार होंगी, जो पहले एडिशनल एसपी खोरधा पर कार्यरत थी। वहीं एआईजी स्टेट पुलिस हेडक्वाटर कटक पद पर कार्यरत ओपीएस अधिकारी तपन नारायण को एसपी नुआपाड़ा पद पर तैनात किया गया है।
