
Gujarat IPS Officers Transfer: गुजरात में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 25 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें CID क्राइम चीफ राजकुमार पांडियन समेत कई जिला पुलिस प्रमुखों को इधर से उधर किया गया है।
गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।इसमें वडोदरा के अपराध और यातायात संयुक्त पुलिस आयुक्त एमएल निनामा को पुलिस महानिरीक्षक राज्य यातायात शाखा गांधीनगर के रूप में तैनात किया गया है।
Gujarat IPS Officers Transfer List
- डॉ. शमशेर सिंह, आईपीएस : अगले आदेश तक अहमदाबाद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालते रहेंगे।
- CID क्राइम प्रमुख राजकुमार पांडियन को लॉ एंड ऑर्डर ।
- अमरेली जिला पुलिस प्रमुख हिमकरसिंह को राजकोट ग्रामीण एसपी ।
- वडोदरा के अपराध और यातायात संयुक्त पुलिस आयुक्त एमएल निनामा को पुलिस महानिरीक्षक राज्य यातायात शाखा गांधीनगर के रूप में तैनात ।
- राजकोट में कार्यरत IPS विधि चौधरी को विशेष आयुक्त अहमदाबाद।
- राजकोट ग्रामीण जिला पुलिस थानेदार जयपाल सिंह राठौड़ को संयुक्त जेसीपी सेक्टर-2 अहमदाबाद ।
- अजय कुमार चौधरी को गांधीनगर में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला सेल ।
- लीना पाटिल को वडोदरा का अतिरिक्त आयुक्त ।
- सुधीर चौधरी को आईबी का नया एसपी ।
- हिमकर सिंह को राजकोट ग्रामीण जिला पुलिस प्रमुख ।
- पश्चिम रेलवे में रहे बलराम मीना को डीसीपी जोन-1 अहमदाबाद।
- आलोक कुमार को सूरत जोन 1 का डीसीपी।
- अभिषेक गुप्ता को वडोदरा जोन 3 डीसीपी ।
- मेघा तेवर को अहमदाबाद ग्रामीण से साबरकांठा ।
- मेघा तेवर एसआरपीएफ ग्रुप 6, साबरकांठा की कमांडेंट ।
- रवीन्द्र पटेल को पाटन से गांधीनगर पुलिस आवास ।
- आईपीएस कोमल व्यास को जामनगर एसआरपीएफ का कमांडेंट ।
- भरत कुमार राठौड़ को अहमदाबाद जोन 2 डीसीपी।
- भक्ति डाभी को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सूरत ।लीना पाटिल को जेसीपी क्राइम एंड लॉ ऑर्डर ।
- उषा राडा को साबरकांठा से वडोदरा ।
- आईपीएस सुधीर देसाई को गांधीनगर इंटेलिजेंस ।
- अजय चौधरी को एडीजीपी महिला सेल।
- विधि चौधरी को विशेष आयुक्त, अहमदाबाद।
- संजय खरात को अमरेली जिला पुलिस प्रमुख।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →



