IPS Transfer: राज्य में हुए 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के ASP बदले, आदेश जारी, जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी 

तेलंगाना में 8 आईपीएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। कई जिलों के एएसपी भी बदले गए हैं। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
ips transfer 2024

IPS Transfer 2024: तेलंगाना में इंडियन पुलिस सर्विस अधिकारियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल हुआ है। 8 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 जुलाई को राज्यपाल के नाम पर स्थानंतरण से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। भद्राचलम, भैंस एतुरुनगरम समेत कई जिलों के एएसपी बदले गए हैं। बैच 2021 के आईपीएस ऑफिसर शिवम उपाध्याय, असॉल्ट कमांडर, ग्रेहाउंड्स को एटुरुनगरम, मेलुगु एएसपी पद पर तैनात किया गया है। इस लिस्ट में बैच 2020 और 2021 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

बैच 2020 के आईपीएस अधिकारी परितोष पंकज, एएसपी भद्राचलम को कोठागुडेम ओएसडी पद पर नियुक्त किया गया है। आईपीएस ऑफिसर सिरीसिट्टी संकीर्थ को राज्यपाल ओएसडी (अतिरिक्त एसपी) रैंक में एडीसी पद पर बरकरार रखा गया है। बैच 2020 के आईपीएस अधिकारी गीते महेश बाबू, एएसपी एटुरुनगरम मुलुगु को ओएसडी मुलुगु पद पर भेजा गया है।

पाटील कान्तिलाल सुभाष, एएसपी, भैंसा, निर्मल को डीसीपी, दक्षिण पूर्व क्षेत्र, हैदराबाद शहर पद नियुक्त किया गया है। वहीं अंकित कुमार शंखवार को परितोष पंकज के स्थान पर एएसपी भद्राचलम पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह जंगोअन, वारंगल में एएसपी पद पर कार्यरत थे।

असॉल्ट कमांडर, ग्रेहाउंड्स पद पर तैनात अविनाश कुमार को भैंसा, निर्मल एएसपी पद पर नियुक्त किया गया है। शेषाद्रिनी रेड्डी को असॉल्ट कमांडर, ग्रेहाउंड्स पद से हटाकर बेमलवाड़, आर, सिरिसिला एएसपी पद पर भेजा गया है।

ips transfer
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews