IPS Transfer: चुनाव के बीच बड़ा फेरबदल, राज्य में हुए 2 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

निर्वाचन आयोग के आदेश पर दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। दोनों अधिकारियों को चुनाव संबंधित ड्यूटी से हटाकर गैर-चुनावी ड्यूटी पर नियुक्त किया गया है।
ips transfer 2024

IPS Transfer: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) के बीच पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। निर्वाचन आयोग ने दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। दोनों अधिकारी बैच 2009 से हैं। जालंधर और लुधियाना के कमिश्नरों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया है। EC ने मतदान से कुछ दिन पहले ही यह कदम उठाया है। 1 जून को पंजाब में वोटिंग होगी।

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

स्थानंतरण के संबंध में निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। साथ ही जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और लुधियाना पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल को वर्तमान पद से हटाकर गैर-चुनावी ड्यूटी पर तत्काल रूप से ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया है।

EC ने लिखा राज्य के मुख्य सचिव को पत्र

निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जालंधर और लुधियाना में रिक्त पदों पर तैनाती के लिए तीन योग अधिकारियों का पैनल मुहैया करवाने का निर्देश भी दिया है। जल्द ही नए अधिकारियों का पैनल भेजा जाएगा और इन दोनों शहरों में नए कमिश्नर की तैनाती की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी निर्वाचन आयोग ने जलंधर के डीसी विशेष सारंगल और दो पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए थे।

दोनों आईपीएस अधिकारियों के बारे में

आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह चहल विवादों में हैं। पहले वह चंडीगढ़ एसएसपी पद पर नियुक्त थे। लेकिन राजपाल बनवारी लाल पुरोहित से विवादों को लेकर कार्यकाल पूरा होने से पहले ही पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद उन्हें लुधियाना पुलिस कमिश्नर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थे। राजपाल ने भी चहल पर कई सवाल उठाएं थे, जिसे लेकर सीबीएसई जांच चल रही है। वहीं आईपीएस अधिकारी स्वपन शर्मा ने 6 महीने पहले ही जालंधर पुलिस कमिश्र पद का प्रभार संभाला था।

पीसीएस अधिकारी का हुआ था तबादला

बता दें कि पिछले हफ्ते ही निर्वाचन आयोग के आदेश पर पंजाब में पीसीएस अधिकारी संजीव शर्मा का तबादला किया गया था। उन्हें मुक्तसर साहिब में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पद पर तैनात किया गया था। शर्मा ने श्रीमती नयन की जगह ली थी।

ips transfer

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews