IQ Air Report: आईक्यू एयर रिपोर्ट में चौंकाने वाला आंकड़ा आया सामने, भारत दुनिया के तीसरे सबसे प्रदूषित देशों में शामिल, देश की 96% आबादी ले रही दूषित सांस

IQ Air Report: आईक्यू एयर रिपोर्ट में चौंकाने वाला आंकड़ा आया सामने, भारत दुनिया के तीसरे सबसे प्रदूषित देशों में शामिल, देश की 96% आबादी ले रही दूषित सांस

IQ Air Report: देश में प्रदूषण का स्तर अब चौंकाने वाला हो गया है। दरअसल विश्व के प्रमुख एयर क्वालिटी की निगरानी करने वाली एजेंसी, स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग संस्था ने विभिन्न देशों की एयर क्वालिटी की रिपोर्ट जारी की है। जिसमे 2023 में भारत दुनिया के तीसरे सबसे प्रदूषित देशों में आया है। इसमें बांग्लादेश और पाकिस्तान भी उच्च स्थानों पर रहे हैं। इस रिपोर्ट में दिल्ली को भारत की सबसे प्रदूषित राजधानी घोषित किया गया है।

प्रदूषण का खतरनाक स्तर:

स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग संस्था के अनुसार, भारत में प्रदूषण के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी देखि गई है। दरअसल देश में 140 करोड़ से अधिक लोगों की आबादी मौजूद होने के कारण, इसे खास तौर पर चिंता का विषय बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पीएम2.5 की गंभीरता को देखते हुए विशेषज्ञों ने इसे एक भयानक स्तर बताया है।

शहरों की हालत भी चिंताजनक:

इसके साथ ही इस रिपोर्ट में भारत के 50 सबसे प्रदूषित शहरों की भी एक सूची शामिल है। इसमें बिहार के बेगुसराय शहर को सबसे प्रदूषित शहर के रूप में चिह्नित किया गया है। यहाँ पर पिछले साल का पीएम2.5 का औसत स्तर 118.9 था, जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों से 23 गुना अधिक है। हालांकि अब इस चिंता के बीच, सरकार और सामाजिक संगठनों को इसको लेकर आम लोगों को जागरूक करने की ज़रूरत है। प्रदूषण को कम करने के लिए धूल, निर्माण कार्य, और अन्य फैक्टर्स को सामाजिक उत्तरदाताओं के द्वारा नियंत्रित किया जाना चाहिए। ऑड ईवन, स्मॉग टावर, और सड़क सुरक्षा के नए उपायों को लागू करने की भी एक बार फिर जरूरत महसूस की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार सबसे साफ हवा वाली राजधानियां:

इस चुनौती से निपटने के लिए दुनिया में कुछ शहरों का उदाहरण भी दिया गया है, जो कि साफ हवा की दृष्टि से अग्रणी हैं। जानकारी के अनुसार सैन जुआन (प्यूर्टो रिको), वेलिंगटन न्यूजीलैंड, कैनबरा ऑस्ट्रेलिया, रिक्याविक आइसलैंड, और हेलसिंकी फिनलैंड जैसे शहरों में हवा की गुणवत्ता काफी बेहतर है। इन देशों ने नई तकनीकों और कार्रवाईयों का सही इस्तेमाल करके प्रदूषण को कम करने के लिए कारगर उपाय अपनाए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews