IRCTC: भारतीय रेलवे का एक और बड़ा फैसला- इन ट्रेनों में फिर से शुरु होगी ये सर्विस

indian railway irctc

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को बड़ी सौगात दी है।आईआरसीटीसी (IRCTC) ने लंबे समय से बंद पड़ी कैटरिंग सर्विस को फिर से शुरू करने का फैसला किया है, हालांकि शुरुआत में यह सेवा कुछ ही ट्रेनों में मिलेगी, इसके बाद सभी ट्रेनों में इसे बहाल किया जाएगा।इससे पहले रेलवे ने मंगलवार को  कोई भी राज्य सरकार या कंपनी को किराए पर ट्रेन देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े.. Good News: इस स्कीम से मिलेगी सालाना 111000 रुपये पेंशन, जानें नियम, ब्याज दरें और पात्रता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे बोर्ड के बयान के अनुसार, अभी शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत तेजस और गतिमान ट्रेनों में पके हुए भोजन के साथ खानपान सेवाएं फिर से शुरू करने का फैसला किया है।जिन यात्रियों ने टिकिट बुक कर लिया है वो भी इसका लाभ ले सकते है। इसके लिए यात्रियों को टीटीआई (TTE) को एक्सेस फेयर टिकट की पर्ची से खाना का शुल्क चुकाना होगा, उसमें आपको खाने की कीमत के अलावा 50 रुपए अलग से भी चुकाने पड़ेंगे।

खास बात यह है कि रेलवे का कहना है जो पैसेंजर सफर के दौरान खाना चाहते हैं वो ऑनलाइन शुल्क चुका सकते हैं।  इसके लिए रेलवे की इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी आर्म क्रिस (CRIS) सॉफ्टवेयर डेवलप कर रहा है, इसके जरिए आप 50 रुपए का अतिरिक्त खर्च बचा सकते हैं।।27 दिसंबर से आईआरसीटीसी करीब 50 ट्रेन में बने बनाए खाने को सर्व करने की सुविधा देने जा रही है।

यह भी पढ़े… MP Weather: तापमान में परिवर्तन, जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

वही एसी कोच में सफर करने वालों के लिए कंबल, तकिया और चादर की सर्विस कब बहाल होगी इस इस संबंध में अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। बोगियों में कंबल, तकिया और चादर नहीं मिलनी की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, ऐसे माना जा रहा है कि रेलवे जल्द इस पर भी फैसला कर सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews