Good News: इस स्कीम से मिलेगी सालाना 111000 रुपये पेंशन, जानें नियम, ब्याज दरें और पात्रता

DA HIKE

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अगर आप नौकरीपेशा है और रिटायरमेंट के बाद भविष्य की पेंशन (Pension) को लेकर चिंतित है तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार (Central Government) की एक ऐसी स्कीम है, जिसमें आप एक बार निवेश कर सालाना 1 लाख तक की पेंशन पा सकते है। इस योजना में अधिकतम मासिक पेंशन 9250 रुपये मिलेगी। जब तिमाही पेंशन 27,750 रुपये, छमाही पेंशन 55,500 रुपये और अधिकतम सालाना पेंशन 1,11,000 रुपये मिलने का प्रावधान है। यह पेंशन मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भी ली जा सकती है।

यह भी पढ़े. MP News: लापरवाही पर 2 कर्मचारी निलंबित, 6 को नोटिस, 1 की सेवा समाप्त, वेतन वृद्धि रोकी

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (PMVVY) योजना चलाई जा रही है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय कैबिनेट बैठक (Modi Cabinet Meeting) 31 मार्च 2023 तक आगे बढ़ा दिया गया है। इसमें  वित्त वर्ष 2020-21 के लिए निश्चित रिटर्न की दर 7.4 फीसदी सालाना रखी गई है।नए नियम के अनुसार, 1000 रुपये मासिक पेंशन के लिए ग्राहक को न्यूनतम 1.62 लाख रुपये निवेश करने होंगे।  तिमाही पेंशन के लिए 1.61 लाख, छमाही के लिए 1.59 लाख और सालाना पेंशन के लिए न्यूनतम 1.56 लाख रुपये निवेश करने होंगे।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, अधिकारियों को सौंपे दायित्व, तारीखों का ऐलान जल्द

इस योजना (PM Vaya Vandana Yojana) में कोई भी निवेशक अधिकतम 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकता है।इस योजना में अधिकतम मासिक पेंशन 9250 रुपये मिलेगी। जब तिमाही पेंशन 27,750 रुपये, छमाही पेंशन 55,500 रुपये और अधिकतम सालाना पेंशन 1,11,000 रुपये मिलने का प्रावधान है। इस स्‍कीम को LIC के अधीन रखा गया है और पेंशन स्‍कीम होने की वजह से 60 साल की उम्र के बाद ही इसका लाभ मिल सकता है। अब इस स्‍कीम से जुड़ने की डेडलाइन मार्च 2023 तक की है।

कितना मिलेगा ब्याज और पैसा

खास बात ये है कि इसमें आपको एकमुश्त पैसे का निवेश करना होता है। इसके बाद हर साल 1 अप्रैल को इस स्कीम की समीक्षा की जाती है और रिटर्न में फेरबदल होता है। इसमें पेंशन तिमाही, मंथली, छमाही और सालाना आधार पर दी जाती है।2021 में 15 लाख रुपये निवेश करते हैं तो वर्ष 2031 तक सालाना 7.4 फीसद तक का निश्चित रिटर्न दिया जाता है।वही निवेशक 10 साल की पॉलिसी अवधि के बाद भी जीवित रहता है तो उसे पेंशन की अंतिम किस्त के साथ निवेश की राशि भी वापस मिलेगी। वहीं इस दौरान मौत हो जाती है तो उसके नॉमिनी को पूरी निवेश की राशि दी जाती है।

ऐसे कर सकते है आवेदन

इस स्कीम में आप ऑनलाइन आवेदन LIC की Official Website पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके पालिसी खरीद कर सकते है तथा ऑफलाइन आवेदन LIC की ब्रांच पर जाकर कर सकते है। यह 10 साल की समयावधि वाली योजना है, जिसमें अगर 10 साल के भीतर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो मूल राशि नॉमिनी के खाते में चली जाती है।

अधिक जानकारी के लिए

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप 022-67819281 या 022-67819290 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। वही टोल फ्री नंबर- 1800-227-717 और ईमेल आईडी- onlinedmc@licindia.com के जरिए भी स्‍कीम के फायदे को समझा जा सकता है। इसके अलावा https://eterm.licindia.in/onlinePlansIndex/pmvvymain.do लिंक पर विजिट कर विस्‍तार से स्‍कीम के बारे में समझ सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews