IRCTC लाया है South India Divine Tour Package, दिल्ली से जाएगी फ्लाइट

IRCTC लाया है South India Divine Tour Package, दिल्ली से जाएगी फ्लाइट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। धार्मिक स्थानों की यात्रा करने वालों के लिए IRCTC दक्षिण भारत के प्रसिद्द मंदिर और धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्लान लेकर आया है। यदि आप दक्षिण भारत की यात्रा पर जाना चाहते हैं ये ये टूर आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।

IRCTC South India Divine Tour Package के नाम से एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) लेकर आया है।  IRCTC के ये एयर टूर पैकेज अगस्त और सितम्बर में दो अलग अलग तारीखों में जायेगा। 7 दिन और 6 रात के इस पैकेज का किराया 47,190/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें – अक्षय कुमार और सामंथा रूथ प्रभु ने अपने डांस स्टेप्स से बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें वायरल वीडियो

IRCTC के मुताबिक South India Divine Tour Package दिल्ली एयरपोर्ट से 19 अगस्त 2022 और 16 सितम्बर 2022 को जायेगा।  इसमें तिरुपति, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम और मदुरै के ऐतिहासिक मण्डितरों और धार्मिक स्थलों की सैर कराई जाएगी।

 ये भी पढ़ें – Numerology : किस्मत वाले होते हैं इन 3 तारीख के दिन जन्मे लोग, कभी नहीं होती धन की कमी

यदि आप इस टूर का हिस्सा बनना चाहते हैं तो IRCTC  की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर डिटेल पता कीजिये और तुरंत बुकिंग कराइये, क्योंकि सीट लिमिटेड ही है।

ये भी पढ़ें – RBI ने दो बैंकों पर लगाया प्रतिबंध, यहां देखें इसमें कहीं आपका खाता तो नहीं

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews