IRCTC Economy Khana: रेलवे ने दी यात्रियों को सौगात, अब मात्र 20 रुपये में मिलेगा टेस्टी खाना, देखें पूरी लिस्ट

रेलवे ने जनरल कोच के यात्रियों के लिए खास सुविधा शुरू की है। मात्र 20 रुपये में भोजन और 3 रुपये में पीने का पानी स्टेशनों पर मिलेगा।
irctc economy khana

IRCTC Economy Khana: इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन ने भारतीय रेलवे के साथ साथ नई सुविधा शुरू की है। जनरल कोच से सफर करने वाले यात्रियों को किफायती रेट में स्नैक्स और भोजन मुहैया करवाया जाएगा। यह सुविधा गर्मी के मौसम में बढ़ रहे यात्रियों की संख्या को देखते हुए शुरू की गई है। इस सुविधा के जरिए रेलवे सुनिश्चित करेगा कि यात्रियों को स्टेशन या ट्रेन पर स्वच्छ और पौष्टिक भोजन मिले।

जनरल कोच के पास उपलब्ध होंगे काउन्टर

यात्रियों को ध्यान में रखते हुए इकॉनोमी खाना काउन्टर जनरल क्लास कोच के आसपास ही उपलब्ध होंगे। ताकि यात्री आसानी से काउन्टर पर जाकर भोजन खरीद पाए। उन्हें विक्रेताओं को ढूँढने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यह सुविधा 17 अप्रैल से ही शुरू हो चुकी है। भोजन की कीमत 20 रुपये से लेकर 50 रुपये तक है। वहीं 200 ml वाले वॉटर बोतल की मात्र 3 रुपये है।

देशभर में खोले गए 150 काउन्टर

इस पहल के तहत देशभर के 100 स्टेशनों पर 150 मील काउन्टर स्थापित किए गए हैं। बता दें कि पिछले साल यह सुविधा सिर्फ 51 स्टेशनों पर ही उपलब्ध थी, लेकिन अब इसका विस्तार किया गया है। भोजन के काउन्टर पुणे, नागपुर, वर्धा, सोलापुर, मिराज, खंडवा, साईनगर शिर्डी, बदनेरा, मनमाड समेत कई स्टेशनों पर किफायती भोजन के काउन्टर खोले गए हैं। सदर्न रेलवे जॉन के 34 स्टेशनों पर काउन्टर खोले गए हैं।

यहाँ देखें इकॉनोमी खाना का मेन्यू

  • जनता खाना: 7 पूरी, आलू की सूखी सब्जी और आचार की कीमत 20 रुपये
  • साउथ इंडियन चावल के बने स्नैक्स मिल की कीमत 50 रुपये
  • चावल इकॉनोमी भोजन (दही/नींबू/इमली चावल) की कीमत 20 रुपय
  • राजमा/छोले चावल की कीमत 50 रुपये
  • छोले भटूरे/कुलचे की कीमत 50 रुपये
  • पाव भाजी- 50 रुपये
  • मसाला डोसा- 50 रुपये
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews