हाउसबोट में रुकने का मौका दे रहा IRCTC, अपने सपने को पूरा करें, इस टूर पैकेज को जरुर देखें

हाउसबोट में रुकने का मौका दे रहा IRCTC, अपने सपने को पूरा करें, इस टूर पैकेज को जरुर देखें

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कश्मीर घूमने और हाउसबोट में रुकने का सपना बहुत लोगों का होता है, IRCTC ने ऐसे हो लोगों के इस सपने को पूरा करने का प्लान (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। जुलाई में IRCTC लगातार कश्मीर की सैर करायेगा और हाउसबोट में रुकने का मौका देगा।

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने कश्मीर घूमने के शौकीनों  के लिए एक बार फिर स्पेशल टूर पैकेज बनाया है, नाम है Mystical Kashmir With House Boat Accommodation. ये टूर पैकेज 4 दिन 3 रात का है।

ये भी पढ़ें – World Bicycle Day 2022 : उम्रदराज लोगों ने साइकिल चलाकर दिया फिट इंडिया का संदेश

IRCTC इस टूर में गुलमर्ग, श्रीनगर और सोनमर्ग की खूबसूरत वादियों की सैर कराएगी।  इसके अलावा हाउसबोट में रुकने का मौका भी देगी।  इस पैकेज का किराया 26,455/- रुपये प्रति व्यक्ति है, खास बात ये है कि ये टूर LTC की पात्रता रखने वाले कर्मचारियों अधिकारियों के लिए भी है।

ये भी पढ़ें – MP पंचायत और निकाय चुनाव : आयोग ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, जल्द करें चयन

यदि आप धरती के स्वर्ग को देखना चाहते हैं , आपने IRCTC के पिछले टूर पैकेज को मिस कर दिया है तो ये आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है।  सबसे अच्छी बात ये है कि IRCTC का ये स्पेशल टूर जुलाई में अलग अलग तारीखों में जायेगा। ये तारीखें हैं 2 जुलाई, 6 जुलाई, 10 जुलाई, 15 जुलाई, 18 जुलाई, 22 जुलाई, 24 जुलाई, 26 जुलाई, 29 जुलाई और 30 जुलाई ।  IRCTC के इस स्पेशल एयर टूर की पूरी डिटेल आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर एकाउंट पर उपलब्ध है

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews