IRCTC दे रहा एयर टिकट में डिस्काउंट, आपके पास है ये कार्ड तो मिलेगा फायदा

IRCTC दे रहा एयर टिकट में डिस्काउंट, आपके पास है ये कार्ड तो मिलेगा फायदा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC हमेशा यात्रियों की अच्छी सुविधाएं देने की कोशिश करता है।  अब IRCTC Air टिकट बुकिंग पर इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रहा है।  IRCTC ने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी उपलब्ध कराई है।

यदि आपके पास American Express Card है तो ये खबर आपको अवश्य पूरी पढ़नी चाहिए।  IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation, ) इससे एयर टिकट बुकिंग करने पर सीधे 7 प्रतिशत डिस्काउंट दे रही है। IRCTC ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर इसकी डिटेल शेयर की है।

ये भी पढ़ें – टाटा पावर ग्रिड पर CBI का छापा, 3 सीनियर अफसर गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

IRCTC Air ने डिटेल पोस्ट करते हुए बताया कि अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड (IRCTC American Express Card) धारक के लिए 30 जुलाई 2022 तक डिस्काउंट की सुविधा उपलब्ध है। कार्ड धारक को 2000/- रुपये तक की छूट मिलेगी। ये छूट प्रत्येक बुधवार की बुकिंग पर मिलेगी।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त पुलिस ने 7,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा

इसकी पूरी जानकारी के लिए आप IRCTC (IRCTC News) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं  या फिर आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर  जा सकते हैं। इसके साथ साथ air.irctc.co.in पर भी इसकी डिटेल उपलब्ध है।  जल्दी कीजिये यदि इस छूट का लाभ उठाना चाहते हैं तो कहीं घूमने का प्लान बनाइये और डिस्काउंट का आनंद लीजिये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews