लोकायुक्त पुलिस ने 7,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा

लोकायुक्त पुलिस ने 7,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। भ्रष्टाचारियों पर लगातार नकेल कसने के बावजूद रिश्वतखोर (Bribe) अधिकारी कर्मचारी बाज नहीं आ रहे। आज एक बार फिर रिश्वत लेते हुए एक शासकीय सेवक को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा है। उज्जैन लोकायुक्त पुलिस (Ujjain Lokayukta Police) की गिरफ्त में एक पटवारी आया है जो 7,000/- रुपये की रिश्वत ले रहा था।

जानकारी के अनुसार आवेदक विश्व प्रताप सिंह ने 18 जून 2022 को लोकायुक्त एसपी उज्जैन को शिकायती आवेदन दिया था कि नागदा तहसील का पटवारी जितेंद्र सिंह राणावत उसके माता पिता के नाम की कृषि भूमि की सीमांकन रिपोर्ट ऑफिस में प्रस्तुत करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है।

ये भी पढ़ें – फिल्म “काली” के विवाद पर अब संत कालीचरण आये आगे, इंदौर में कही ये बड़ी बातें

शिकायती आवेदन की जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आवेदक को समझाइश देकर रिश्वत की राशि 7,000/- रुपये देकर भेजा। आवेदक विश्व प्रताप रिश्वत की राशि देने तय समय पर देने पटवारी जितेंद्र राणावत के आवास पर गया।  उसने जैसे ही रिश्वत की राशि पटवारी को दी, पहले से ही तैयार लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव की टीम ने उसे पकड़ (Patwari arrested for taking bribe) लिया।

ये भी पढ़ें – MP Weather : 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने पटवारी के हाथ धुलवाए तो पानी गुलाबी हो गया। लोकायुक्त ने पटवारी जितेंद्र राणावत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर लिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews