IRCTC दे रहा दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शनों का अवसर, यहां देखें पूरी डिटेल

IRCTC दे रहा दक्षिण भारत के मंदिरों के दर्शनों का अवसर, यहां देखें पूरी डिटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। त्योहारों के मौसम को देखते हुए IRCTC ने दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा का स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) अनाउंस किया है। इस टूर में दक्षिण भारत के प्रसिद्द मंदिरों के दर्शनों का पुण्य लाभ लेने का सुनहरा मौका है। इस टूर में धार्मिक महत्व के स्थलों के साथ साथ ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों को भी देखने का मौका मिलेगा।

ये डेस्टिनेशन होंगे कवर 

IRCTC ने South India Temple Trail नाम से नया टूर पैकेज बनाया है। 7 दिन और 6 रात का ये एयर टूर (IRCTC Air Tour Packages) कोलकाता एयरपोर्ट से 21 दिसंबर 2022 को जायेगा। जिसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। IRCTC (IRCTC News ) के इस टूर में पर्यटकों को तिरुपति, पुड्डुचेरी, रामेश्वरम, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम की सैर कराई जाएगी।

ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा मुफ्त 

इस टूर का किराया 45,800/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है।  सदस्य संख्या के आधार पर किराये के और भी पैकेज हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं। IRCTC ने किराये के साथ ब्रेकफास्ट और डिनर को भी शामिल किया है यानि आपको इसके लिए एक्स्ट्रा पैसा नहीं देना होगा।

यहाँ जाकर करें बुकिंग 

यदि आप भी तिरुपति बालाजी के दर्शन करना चाहते हैं, रामेश्वरम जाकर रामसेतु देखना चाहते हैं तो IRCTC के इस टूर से अच्छा कोई ऑप्शन अभी नहीं मिलेगा। इसलिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर या आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कीजिये और अपनी सीट रिजर्व कराइये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews