IRCTC दे रहा वैष्णो देवी दर्शनों का अवसर, यहां देखिये टूर से जुडी पूरी जानकारी

IRCTC दे रहा वैष्णो देवी दर्शनों का अवसर, यहां देखिये टूर से जुडी पूरी जानकारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यदि आप माता वैष्णो देवी के भक्त हैं और उनके दर्शन करना चाहते है तो IRCTC ने आपके लिए एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। इस टूर में वैष्णो देवी के दर्शनों के साथ अमृतसर का गोल्डन टेम्पल भी देखने को मिलेगा।  यहाँ हम आपको टूर से जुडी पूरी डिटेल इस खबर में बताएंगे।

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) आपको इस बार देश के दो धार्मिक स्थलों की सैर पर ले जाने वाला है।  एक है माता वैष्णो देवी और दूसरा है अमृतसर का गोल्डन टेम्पल(IRCTC Vaishno Devi Amritsar Tour Packages)। 8 दिन और 7 रात के इस ट्रेन टूर पैकेज का किराया 19,250/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित है। किराये के और भी कई स्लॉट हैं जिन्हें आप अपने परिवार के सदियों की संख्या के हिसाब से चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें – क्या आप जानते हैं श्रावण सोमवार के व्रत की विधि और फल? यहाँ देखें

ये टूर हर शनिवार को हावड़ा रेलवे स्टेशन से जायेगा। यानि आप अपनी सुविधानुसार कोई भी शनिवार का दिन चुन सकते हैं और अपनी सीट बुक करवा सकते हैं। टूर के किराये में अच्छे होटल और ब्रेकफास्ट एंड डिनर की सुविधा भी शामिल है।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : उत्तर भारत के मैदानी कृषि बेल्ट में भारी बारिश का अलर्ट, अन्य कई राज्यों में भी तेज बारिश की संभावना

यदि आपको माता वैष्णो देवी एक दर्शन करना है और गोल्डन टेम्पल पर मत्था टेकना है तो आपके लिए इससे अच्छा कोई ऑप्शन नहीं हो सकता। आपको सिर्फ इतना करना है कि IRCTC (IRCTC Tour Packages) आधिकारिक  वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर अपनी टिकट बुक करनी है।

ये भी पढ़ें – लोकायुक्त ने बिजली कंपनी के इंजीनियर को स्टाफ सहित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews