IRCTC एक बार फिर दे रहा लेह लद्दाख की खूबसूरती देखने का मौका, जल्दी करें अपनी सीट बुक

IRCTC एक बार फिर दे रहा लेह लद्दाख की खूबसूरती देखने का मौका, जल्दी करें अपनी सीट बुक

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गर्मियों की तीखी धूप आपको परेशान कर रही है, परेशान होने की जगह IRCTC के टूर प्लान पर एक नजर डालिये और ठंडी जगह घूमने की प्लानिंग कीजिये। पहाड़ों की सैर करने के शौकीनों के लिए IRCTC ने एक बार फिर लेह लद्दाख का स्पेशल टूर पैकेज बनाया है।

घूमने के शौक़ीन लोगों की सुविधा को देखते हुए IRCTC यानि इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (Indian Railway Catering & Tourism Corporation) एक से बढ़कर एक शानदार टूर पैकेज प्लान (IRCTC new tour package) बनाता है। IRCTC ने एक बार फिर लेह लद्दाख का स्पेशल टूर पैकेज बनाया है। आप एडवांस बुकिंग कराकर इस स्पेशल टूर का लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों को मिलेगी 3 और गुड न्यूज! 20000 से 70000 तक बढ़ेगी सैलरी, जानिए कैसे?

IRCTC ने नया टूर पैकेज प्लान बनाया है। 7 दिन/ 6 रात के इस टूर पैकेज का नाम है Discover Leh Ladakh, इसका किराया 47,110 रुपये प्रति व्यक्ति से शुरू है। किराये में और भी स्लैब हैं जिसका फायदा आप ले सकते हैं। ये  हवाई टूर कोलकाता 21 जुलाई 2022 से शुरू होगा।  IRCTC इस टूर में लेह, लुब्रा वेली, तरटक, पेंगोंग की सैर कराएगा।

ये भी पढ़ें – पांच बार हनुमान चालीसा पाठ पर शिवराज के मंत्री का बड़ा बयान, पूजा में भी स्टाइल बदल रहा है

इसके पहले  IRCTC ने 21 अप्रैल को लेह लद्दाख का स्पेशल टूर पैकेज अनाउंस किया था। इसका नाम Exotic Ladakh दिया है। IRCTC (IRCTC Tour Packages) के 7 दिन/6 रात के इस हवाई टूर पैकेज की खास बात ये है कि ये टूर 02 जुलाई से 10 सितम्बर तक प्रत्येक शनिवार को जायेगा। इसकी तारीखें भी IRCTC ने घोषित कर दी हैं। जुलाई महीने में 02, 09, 16, 23 और 30 जुलाई को, अगस्त महीने में ये टूर 06, 13, 20, और 27 अगस्त को एवं सितंबर महीने में ये टूर 03 सितंबर और 10 सितंबर को जायेगा।

ये भी पढ़ें – Share Market : बाजार ने दिया झटका, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

आपको बात दे कि इससे पहले IRCTC ने Lively Leh Ladakh with Kargil नाम से 11 अप्रैल को एक स्पेशल टूर पैकेज अनाउंस किया था। 8 दिन/7 रात के इस टूर में आप लेह लदाख की खूबसूरती के अलावा कारगिल में मौजूद भारतीय जवानों के शौर्य के निशान भी देख पाएंगे। इस टूर पैकेज में आप लेह, शाम वेली, कारगिल, द्रास, बटालिक, नुब्रा और पेंगोंग की खूबसूरती देख पाएंगे।  इस टूर के लिए फ्लाइट 13 जुलाई 2022 को कोच्चि हवाई अड्डे से जाएगी।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना उछला, चांदी लुढ़की, ये हैं आज के ताजा भाव

आपने यदि 11 अप्रैल या 21 अप्रैल को अनाउंस IRCTC के स्पेशल टूर पैकेज में बुकिंग नहीं कराई है तो IRCTC आपको एक बार फिर मौका दे रहा है। नये Discover Leh Ladakh स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Discover Leh Ladakh Tour Packages) में अपनी सीट बुक कराकर लेह लद्दाख की खूबसूरती देखना का चांस मिस नहीं कीजिए।  इस टूर की पूरी जानकारी IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर हैंडिल पर उपलब्ध है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews