भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से IRCTC करा रहा दक्षिण भारत की यात्रा, यहां जानें पूरा टूर डिटेल

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से IRCTC करा रहा दक्षिण भारत की यात्रा, यहां जानें पूरा टूर डिटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC ने दक्षिण भारत की यात्रा का एक स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) बनाया है, ये टूर नई दिल्ली से शुरू होगा और यात्रियों को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (IRCTC Bharat Gaurav Tourist Train) से यात्रा कराई जाएगी। यात्री 3AC क्लास में सफर करेंगे। IRCTC ने टूर की पूरी डिटेल शेयर की है।

IRCTC (IRCTC News) इस बार दक्षिण भारत की यात्रा (IRCTC South India Tour by Bharat Gaurav Tourist Train) पर लेकर जा रहा है। ये टूर 13 दिन और 12 रात का है।  भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के साथ शुरू हो रहा ये टूर 8 दिसंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होगा। इसके लिए IRCTC ने मथुरा, आगरा, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी और नागपुर रेलवे स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा दी है।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, हर महीने मिलेगा 19000 का बोनस, खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

दक्षिण भारत के इस टूर का किराया 53,970/- रुपये प्रति व्यक्ति है, इसमें ट्रेन के किराये के अलावा भोजन,पर्यटन स्थलों का बसों द्वारा भ्रमण और होटल आदि का खर्च भी शामिल है। इस टूर में हैदराबाद, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तंजावुर, महाबलीपुरम, कांचीपुरम और मल्लिकार्जुन की यात्रा कराइ जाएगी।

ये भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखी या वायरल की तो होगा एक्शन, धारा 144 लागू

यदि आप भी दक्षिण भारत (IRCTC South India Tour Packages) के धार्मिक स्थलों की यात्रा जाना चाहते है और ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन लाभ लेना चाहते हैं तो जल्दी से IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर अपनी सीट रिजर्व करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : UP, राजस्थान, गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ के हालात की चेतावनी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews